लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत द्वारा योग गुरु को दिए फ्लैट को टाडा आरोपी आरिफ लखानी ने खाली करने की दी धमकी, पुलिस के सामने की पिटाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 11:08 IST

कंगना के योग गुरु सूर्य नारायण सिंह ने कहा, उन्होंने वर्सोवा पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने को कहा लेकिन पुलिस ने मुझ पर मामले को आगे नहीं बढ़ाने के लिए दबाव डाला।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने अपने योग गुरु सूर्य नारायण सिंह को मुंबई के यारी रोड पर उपहार में एक फ्लैट दिया है आरिफ लखानी के आदमियों ने फ्लैट में घुसकर योग गुरु की पिटाई की और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी भी दीकंगना के योग गुरु ने कहा कि पुलिस मामले को दबाने में लगी है

मुंबईः  गुजरात तट पर विस्फोटक लैंडिंग में शामिल टाडा आरोपी आरिफ लखानी की धमकियों के बाद कंगना रनौत के योग गुरु छिपे-छिपे फिर रहे हैं। आरिफ ने कंगना के योग गुरु सूर्य नारायण सिंह को अभिनेत्री द्वारा गुरु दक्षिणा में दिए फ्लैट को खाली करने की धमकी दी है। मामला पिछले महीने का है जब महाराष्ट्र में सियासी उठापटक चल रहा था। 

फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, कंगना  ने अपने योग गुरु सूर्य नारायण सिंह को मुंबई के यारी रोड पर उपहार में एक फ्लैट दिया है जिसे आरिफ ने खाली करने को कहा है। लखानी ने अपने आदमियों के साथ पुलिस गश्त दल के सामने योग गुरु की पिटाई भी की और पिछले महीने उन्हें फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी भी दी थी। इस घटना को पड़ोसियों ने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया था जिसे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) विनायक देशमुख को सौंप दिया था।

सूर्य नारायण सिंह ने कहा, “उन्होंने वर्सोवा पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने को कहा लेकिन पुलिस ने मुझ पर मामले को आगे नहीं बढ़ाने के लिए दबाव डाला। पुलिस निरीक्षक ने मुझे सलाह दी कि मैं अपनी सुरक्षा के लिए गैंगस्टरों और बम विस्फोट के आरोपियों के साथ टकराव से बचूं और विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाऊं।''

द फ्री प्रेस जर्नल ने दावा किया है कि उसके पास लखानी द्वारा अपहरण, भूमि हड़पने और संपत्तियों की जबरन बेदखली के आपराधिक मामलों के पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड है जिसमें पुलिस और नागरिक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरिफ लखानी को गुजरात पुलिस ने 1993 के गोसबारा आरडीएक्स और पोरबंदर में हथियार उतारने के मामले में गिरफ्तार किया था और साबरमती जेल में कुछ समय रहा।

योग गुरु सिंह ने शिकायत में कहा, ऑनलाइन क्लास के दौरान वे लोग मेरे फ्लैट में घुस गए। मेरे परिवार ने 100 नंबर डायल किया और मदद के लिए फोन किया, लेकिन लखानी और उसके लोगों ने मुझे पुलिस के सामने पीटा और मेरे शिष्य द्वारा मुझे उपहार में दिए गए फ्लैट को खाली करने की धमकी दी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्सोवा पुलिस ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और अपने अधिकार क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधियों का समर्थन करने से इनकार कर दिया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सिराज इनामदार ने कहा कि हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

टॅग्स :कंगना रनौतमुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम