लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड: आरोपी हिंदू बनने के लिए जूनियर स्टाफ के आधार कार्ड का कर रहा था इस्तेमाल, पुलिस से कर्मचारी ने बताई सारी बात

By भाषा | Updated: October 22, 2019 17:25 IST

18 अक्टूबर को लखनऊ के नाका हिंडोला क्षेत्र में हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की उनके घर पर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार की जमकर आलोचना हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदो मुख्य आरोपी शेख अशफाक हुसैन और पठान मोइनुद्दीन अहमद पर यूपी पुलिस ने 2.5 लाख- 2.5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।

कमलेश तिवारी हत्या मामले में मुख्य संदिग्ध सूरत निवासी अशफाक शेख ने मारे गये नेता की हिंदू समाज पार्टी (एचएसपी) में शामिल होने के लिए अपने एक सहयोगी के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके उसकी पहचान हासिल की। वो भी सिर्फ इसलिए कि लोगों को शक ना हो कि वह मुस्लिम है। एचएसपी के अध्यक्ष तिवारी (45) की गत 18 अक्टूबर को लखनऊ के नाका हिंडोला क्षेत्र में स्थित उनके घर पर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले वह हिंदू महासभा के एक गुट से जुड़े हुए थे। शेख और एक अन्य फरार संदिग्ध मोइनुद्दीन हत्या के मुख्य आरोपी के रूप में सामने आये है। दो मुख्य आरोपी शेख अशफाक हुसैन और पठान मोइनुद्दीन अहमद पर यूपी पुलिस ने 2.5 लाख- 2.5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

शेख ने कथित तौर पर अपने सहयोगी रोहित सोलंकी की फोटो को अपने आधार कार्ड पर लगा दिया। उसने आधार कार्ड पर जन्म तिथि को भी बदल दिया। सोलंकी ने पत्रकारों को बताया कि उसे हत्या मामले में उसका नाम आने से पहले शेख के कृत्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक फार्मा कंपनी के लिए एक चिकित्सा प्रतिनिधि के रूप में काम करता था और अशफाक शेख मेरे वरिष्ठ थे। क्योंकि वह क्षेत्रीय प्रबंधक थे, इसलिए मैंने उन्हें कंपनी की नीति के अनुसार औपचारिकताएँ पूरी करने के लिए अपने आधार कार्ड की एक प्रति सौंपी। अब मुझे पता चला कि मेरी पहचान हासिल करने के लिए उसने आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया।’’

सोलंकी ने कहा, ‘‘अशफाक ने आधार कार्ड पर मेरी फोटो बदल दी। उसने जन्म तिथि भी बदल दी, लेकिन अन्य जानकारियां जैसे नाम और विशिष्ट पहचान संख्या में छेड़छाड़ नहीं की।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले 18 महीनों में कभी शेख का व्यवहार संदिग्ध नहीं लगा।

सोलंकी ने कहा, ‘‘यह जानकर वास्तव में बहुत हैरानी हुई कि वह अपराध में शामिल है और उसने मेरे आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया।’’ उन्होंने कहा कि वह शेख के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायेगा। शेख उर्फ सोलंकी को एचएसपी में गुजरात इकाई के अध्यक्ष जयमीन दवे द्वारा शामिल किया गया था।

दवे ने कहा कि उन्हें शेख की वास्तविक पहचान के बारे में जानकारी नहीं थी क्योंकि जो आधार कार्ड सौंपा गया था उसमें उसने अपनी सोलंकी के रूप में बताई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के साथ शेख की जाली पहचान की जानकारियों को साझा किया है। शेख इस वर्ष जून में एचएसपी में शामिल हुआ था और उसे सूरत शहर में वराछा वार्ड के लिए पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ में ‘प्रचारक’ नियुक्त किया गया था।

टॅग्स :कमलेश तिवारीहत्याकांडउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार