लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी 72 घंटे के लिए ट्रांजिट रिमांड पर, कल रात में हुई थी गिरफ्तारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 15:57 IST

कमलेश तिवारी हत्याकांड: 18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात एटीएस ने दोनों मुख्य आरोपी अशफाक और मोनुद्दीन को राजस्थान गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। ये दोनों वही आरोपी हैं, जो कमलेश तिवारी के हत्या वाले दिन भी सीसीटीवी में कैद हुए थे।

दिवगंत हिन्दू नेता कमलेश तिवारी के हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन को 72 घंटे के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। ये फैसला गुजरात के अहमदाबाद कोर्ट ने लिया है। मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन को 22 अक्टूबर की रात गुजरात एटीएस ने राजस्थान गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। इन दोनों आरोपियों की जानकारी देने वालों के लिए यूपी पुलिस ने ढाई लाख का इनाम रखा था। ये दोनों वही आरोपी थे, जो घटना वाले दिन 18 अक्टूबर 2019 को सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। 18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। 

गिरफ्तारी से पहले आरोपियों का था सरेंडर का प्लान 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार (21 अक्टूबर) को लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी एक वकील को फोन आया था। फोन करने वालों ने खुद का परिचय कमलेश हत्याकांड के आरोपी शेख अशफाक हुसैन और मोइनुद्दीन के रूप में दिया था। उन्होंने वकील से सरेंडर करने की बात की थी। पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली कि आरोपियों ने वकील से संपर्क किया है तो वह और भी अलर्ट हो गई। 

कमलेश तिवारी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या है? 

कमलेश तिवारी के पोस्टमार्टम (Autopsy) रिपोर्ट में लिखा है कि हिंदू नेता की हत्या के लिए आरोपियों ने कम से कम 15 बार चाकुओं से हमला किया था। फिर मुंह पर गोली भी मारी थी। कमलेश तिवारी के शव की पोस्टमार्टम करने वाले किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने कहा है कि हिंदू नेता के सीने पर बाईं ओर सात बार चाकू से हमला किया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, चाकू से वार की वजह से सीने में तीन से चार सेंटीमीटर गड्ढा हो गया था।

कमलेश तिवारी की हत्या वाले दिन क्या हुआ? 

18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की  गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुर्शीद बाग स्थित ऑफिस में दो लोग कमलेश तिवारी से मिलने आए थे। इन दोनों के हाथ में मिठाई का डिब्बा था। जिसमें हथियार थे। दोनों ने कमलेश तिवारी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान दोनों बदमाशों ने कमलेश के साथ चाय भी पी। इसके बाद उनका गला रेता गया और फिर गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में कमलेश तिवारी को अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 

टॅग्स :कमलेश तिवारीगुजरातउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला