लाइव न्यूज़ :

Kabirdham: जीना है साथ और मरना भी..., प्रेमिका को मारा, स्कॉर्पियो में रख शक को फेंका, शिवनाथ नदी में कूद दी जान, प्रेमी का साथी रघुनाथ साहू अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2024 18:05 IST

Kabirdham: पुलिस दूसरे संदेही बेमेतरा जिले के लोलेसरा गांव के निवासी रघुनाथ साहू के घर पहुंची और उससे पूछताछ की गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने जब उपाध्याय की तलाश शुरू की तब वह नहीं मिला।साथी राम आशीष उपाध्याय उसके घर में किराए में रहते थे। उपाध्याय ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

Kabirdham: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने नदी में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमी के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि युवती की हत्या के बाद उसके प्रेमी राम आशीष उपाध्याय ने नदी में कूदकर कथित तौर पर जान दे दी है। दशरंगपुर चौकी की पुलिस ने इस मामले में प्रेमी के सहयोगी रघुनाथ साहू को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस महीने की आठ तारीख को युवती की मां सावित्री विश्वकर्मा ने दशरंगपुर पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया कि उनकी बेटी 23 जुलाई की शाम से घर से लापता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि युवती की भिलाई नगर निवासी राम आशीष उपाध्याय और बेमेतरा निवासी रघुनाथ साहू से बात होती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उपाध्याय की तलाश शुरू की तब वह नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस दूसरे संदेही बेमेतरा जिले के लोलेसरा गांव के निवासी रघुनाथ साहू के घर पहुंची और उससे पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि साहू ने पुलिस को बताया कि युवती और उसका साथी राम आशीष उपाध्याय उसके घर में किराए में रहते थे। दोनों के मध्य हमेशा झगड़ा होता था।

साहू ने बताया कि एक-दो अगस्त की दरमियानी रात लगभग तीन बजे उपाध्याय ने उसे फोन कर तुरंत बुलाया और कहा कि उनके घर पर सांप निकला है। साहू ने बताया कि जब वह उपाध्याय के घर पहुंचा तब उसने देखा कि युवती का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसे पता चला कि उपाध्याय ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

उसने पुलिस को बताया कि इसके बाद उपाध्याय अपने भिलाई स्थित निवास से एक स्कॉर्पियो लाया। दूसरे दिन दोनों युवती के शव को लेकर कांकेर जिले के केशकाल घाटी पहुंच गए तथा शव को घाटी से नीचे फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साहू की निशानदेही पर युवती के शव को बरामद कर लिया गया तथा उपाध्याय की खोज की गई।

इस दौरान रविवार को बेमेतरा पुलिस ने एक अज्ञात पुरुष का शव शिवनाथ नदी से बरामद होने की जानकारी दी। जांच में पता चला कि शव उपाध्याय का है। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या और उसके शव को घाटी से फेंकने के बाद उपाध्याय ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...