लाइव न्यूज़ :

Navi Mumbai: 17 वर्षीय नाबालिग पर लगा 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोप, हिरासत में आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 10:19 IST

Navi Mumbai: उन्होंने बताया कि आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

Open in App

Navi Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने 12 वर्षीय एक बच्ची की हत्या के आरोप में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। तुर्भे थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अबासाहेब पाटिल ने बताया कि शुक्रवार देर रात बच्ची एक पहाड़ी के नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शिरावणे एमआईडीसी क्षेत्र निवासी बच्ची के परिवार ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2) (हत्या) जोड़ी गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बच्ची के साथ आखिरी बार देखे गए 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर सेल्फी लेने के बहाने लड़की को पहाड़ियों की तलहटी में एक सुनसान जगह पर कथित तौर पर अपने साथ ले गया लेकिन उसके साथ झगड़े की पिछली घटनाओं को लेकर गुस्से में आकर उसने लड़की को कथित तौर पर पीटा और एक बड़े पत्थर से उस पर हमला किया। अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद लड़का मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

टॅग्स :Navi Mumbaiहत्याक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल