लाइव न्यूज़ :

झारखंडः पलामू के पांकी में पत्थरबाजी, आगजनी मामले में 5-6 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू; 4 पुलिसकर्मियों समेत 6 घायल

By अनिल शर्मा | Updated: February 16, 2023 08:47 IST

पलामू के उपायुक्त ए डोडे ने पत्रकारों को बताया कि पांकी क्षेत्र में हुई आगजनी, पत्थरबाजी और हिंसा की घटनाओं में कम से कम छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पूरे पांकी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देपलामू के पांकी में शिवरात्रि पर तैयार किए जा रहे तोरणद्वार को लेकर विवाद हुआ।अलग-अलग समुदायों के दो समूहों में झड़प में कम से कम 6 घायल हुए हैं। इलाके में स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। 

पलामूः झारखंड के पलामू जिले के पांकी में आगामी शिवरात्रि पर तैयार किए जा रहे तोरणद्वार को लेकर विवाद के चलते अलग-अलग समुदायों के दो समूहों में झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पलामू के आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि उपद्रवियों ने पत्थरबाजी, आगजनी की घटना की और 2-3 घर आशिंक रूप से जलाया है। 2 पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है।

आईजी के मुताबिक, पुलिस के 4 जवानों को चोट आई है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें। जानकारी के मुताबिक अभी तक 5-6 गिरफ्तारियां हुई हैं।

पलामू के उपायुक्त ए डोडे ने पत्रकारों को बताया कि पांकी क्षेत्र में हुई आगजनी, पत्थरबाजी और हिंसा की घटनाओं में कम से कम छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पूरे पांकी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है। डोडे ने बताया कि शाम चार बजे से सावधानी के तौर पर चौबीस घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गयी हैं जिससे कोई सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अफवाह न फैला सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उपद्रवियों ने चार दुकानों, दो घरों और छह गाड़ियों में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने पर विवाद शुरू हुआ। अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट हुई।

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के चलते पांकी की राहेवीर पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर की सजावट की जा रही है। इसी के मद्देनजर मंगलवार की शाम मस्जिद चौक पर तोरणद्वार बनाने के लिए बांस-बल्ली और कपड़ा लेकर मजदूर पहुंचे। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी दौरान एक समुदाय के लोगों ने मजदूरों को रोक दिया। उनका कहना था कि यहां पर एक धार्मिक स्थल है इसलिए तोरणद्वार बनाने नहीं दी जाएगी। इस पर विवाद शुरू हो गया।

पुलिस ने बताया कि विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने मंदिर समिति के सदस्‍यों में से एक के सिर पर डंडा मार दिया जिसके बाद झड़प शुरू हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांकी के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अंतिम सूचना मिलने तक इलाके में स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :पलामूझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी