लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

By भाषा | Updated: August 27, 2020 16:01 IST

रांची के पुलिस उपाधीक्षक सदर दीपक पांडेय ने बताया कि सुदेश महतो के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने चौदह अगस्त को 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस सिलसिले में उनके निजी सहायक ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर उन्हें गोली मार कर हत्या की धमकी दी थी। महतो की ओर से इस संदर्भ में गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन उनकी संलिप्तता इस मामले में नहीं पायी गयी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

रांचीः झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आज्सू) के अध्यक्ष सुदेश महतो से बदमाशों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

रांची के पुलिस उपाधीक्षक सदर दीपक पांडेय ने बताया कि सुदेश महतो के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने चौदह अगस्त को 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस सिलसिले में उनके निजी सहायक ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर उन्हें गोली मार कर हत्या की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि महतो की ओर से इस संदर्भ में गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

पांडेय ने बताया कि इस सिलसिले में जमशेदपुर से दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन उनकी संलिप्तता इस मामले में नहीं पायी गयी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि सिल्ली से विधायक महतो को जिन मोबाइल नंबरों से कॉल कर धमकी दी गयी है उन नंबरों की पुलिस जांच कर रही है। लेकिन अब तक धमकी देने वालों का पुलिस को पता नहीं चल सका है। कोविड-19 से पीड़ित सुदेश महतो 18 अगस्त से रांची स्थित आवास पर पृथक रह रहे हैं। 

सेवानिवृत्त दारोगा ने बेटे को गोली मारने के बाद खुद की जान ली

जनपद के थाना दादरी क्षेत्र की एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त दारोगा ने बुधवार रात को घरेलू विवाद के चलते अपने बेटे को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने आज बताया कि थाना दादरी क्षेत्र की एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक बच्चन सिंह ने बीती रात को घरेलू विवाद के चलते अपने बेटे योगेंद्र को लाइसेंसी रिवाल्वर से दो गोली मारी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सिंह ने स्वयं अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर हालत में योगेंद्र को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से दारोगा की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है।

टॅग्स :झारखंडसुदेश महतोहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी