लाइव न्यूज़ :

Jaipur: रिटायर्ट सेना के अधिकारी को कार से कुचलने वाली महिला जमानत पर रिहा, हादसे में 64 वर्षीय शख्स की गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 13:06 IST

Jaipur: पुलिस कांस्टेबल किशन ने बताया, ‘‘इस संबंध में दुर्घटना पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App

Jaipur: जयपुर के चित्रकूट नगर में एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने साइकिल सवार सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला चालक को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, जबकि उसकी गाड़ी जब्त कर ली गई है और उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ जब मां वैष्णव नगर निवासी नरसा राम जाजड़ा (64) स्वतंत्रता दिवस (शुक्रवार) को अपनी साइकिल से कहीं जा रहे थे। उस समय सैर कर रहा जाजड़ा का बेटा वहां पहुंचा और अपने पिता को घायल अवस्था में पाकर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गया।

जाजड़ा ने बाद में एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक कार को सफेद टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति को कुचलते देखा जा सकता है और उसके बाद कार चालक फरार हो जाता है। फुटेज से एसयूवी और चालक की पहचान करने में मदद मिली। पुलिस कांस्टेबल किशन ने बताया, ‘‘इस संबंध में दुर्घटना पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से एसयूवी और उसके चालक की पहचान कर ली गई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी महिला की पहचान सुरभि माहेश्वरी के रूप में हुई है और उसे हिरासत में लेने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया है और उन्होंने विरोध-प्रदर्शन कर लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।

निवासियों का आरोप है कि गांधी पथ का इलाका तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों का अड्डा बन गया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि इससे पहले कि और भी जानें जाएं, यहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और गश्त बढ़ाई जाए।’’ 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाजयपुरJaipur Policeएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी