लाइव न्यूज़ :

जहांगीरपुरी हिंसा: वांछित फरीद पश्चिम बंगाल से अरेस्ट, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऐसे दबोचा, मामले में अब तक 29 लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2022 18:26 IST

Jahangirpuri violence case- उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में इस महीने की शुरुआत में हुई सांप्रदायिक झड़पों के संबंध में 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देहनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हो गई थी।आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गया था।झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई थी।

नई दिल्लीः दिल्ली स्थित जहांगीरपुरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा के प्रमुख वांछितों में से एक को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान फरीद उर्फ नीटू के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही इस मामले में अब तक करीब 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी जाफर (34) और बाबुद्दीन उर्फ ​​बाबू (43) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपियों को बुधवार को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि जाफर और बाबुद्दीन दोनों कथित रूप से ''दंगों में सक्रिय रूप से शामिल'' पाए गए। एक सूत्र ने बताया, ‘‘वह सांप्रदायिक दंगे में बहुत ही सक्रिय रूप से संलिप्त था और अहम भूमिका निभाई थी। हमारी कई टीमें पश्चिम बंगाल में तैनात की गई थीं और उसे बृहस्पतिवार को तामलुक गांव से उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। उसे आज विमान के जरिये दिल्ली लाया जा रहा है।’’

सूत्रों ने बताया कि दंगों के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और तब से वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूम रहा था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 से अबतक उसके खिलाफ लूटपाट, छिनैती, चोरी और शस्त्र कानून के तहत छह मामले दर्ज किए गए थे और वह जहांगीरपुरी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है।

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाली गई ‘शोभायात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीपुरी इलाके में दो समुदायों में झड़प हो गई थी जिसमें आठ पुलिस कर्मी और एक आम व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक झड़प के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी हुई और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

जहांगीरपुरी की घटना के कुछ दिन बाद दिल्ली के पुलिस आयुक्त रोकेश अस्थाना ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर मामले के मुख्य आरोपी पर लगे धन शोधन के आरोपों की जांच करने को कहा। पुलिस ने मामले के पांच आरोपियों के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली पुलिसपश्चिम बंगालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...