लाइव न्यूज़ :

तजाकिस्तान की जेल में IS के आतंकियों ने ली 32 कैदियों की जान, इन जेलों में भी होते रहे हैं दंगे

By रजनीश | Updated: May 20, 2019 13:38 IST

कई देश की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी, खाने की क्वालिटी, माफिया के करीबी लोगों के जेल से भागने के चलते हिंसात्मक घटनाएं हुई हैं। इस तरह की घटनाओं में हजारों की संख्या में लोग मारे जा चुके हैं।

Open in App

तजाकिस्तान की एक जेल में हुए दंगे में 32 कैदियों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी एएफपी ने ये बात अधिकारियों के हवाले से कही है। यह हमला जेल में बंद इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने किया। आतंकियों ने पहले तीन गार्डों की हत्या किया उसके बाद 5 साथी कैदियों की हत्या कर दिया।

मध्य एशियाई देश के न्याय मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि जिस जेल में ये घटना हुई वहां 1500 कैदी थे। कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने कुल 24 आतंकवादी मार गिराए। दंगाईयों को हमले के लिए उकसाने वालों में एक बेखरुज़ गुलमुरोद था, जो ताजिक विशेष बलों के कर्नल गुलमोहर खालिमोव का पुत्र था। बेखरूज गुलमुरोद 2015 में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ था और सीरिया में मारा गया। 

ब्राजीलविदेश की कई जेलों में ऐसे हमले होते रहे हैं जिनमें सैकड़ों लोगों की जान गई है। साल 2014 में ब्राज़ील की एक जेल में लगभग हजार कैदियों ने विद्रोह कर दिया था जिसमें चार कैदी मारे गए थे जबकि दो के सर धड़ से अलग कर दिए गए थे। यह हिंसा आपसी गुटबाजी और अच्छे खाने के मांग के चलते हुई थी। 

मैक्सिकोसाल 2016 में उत्तरी मैक्सिको की मांटेरे की एक जेल में दंगा और आगजनी हुई थी। इस घटना में लगभग 50 लोग मारे गए थे जबकि कई लोग घायल हुए थे। यह इलाक़ा ड्रग तस्करों के बीच हिंसा के लिए जाना जाता रहा है। यह हिंसा कुख्यात जेटास ड्रग माफिया के गुट से जुड़े एक कैदी के जेल से फरार होने की कोशिशों के बाद हिंसा भड़की.

मैक्सिको में ड्रग माफियाओं के बीच हिंसा और जेल तोड़ने की घटनाएं आम हैं। साल 2013 में हुई इसी तरह की हिंसा में 13 लोग मारे गए थे। एक साल पहले मोंटेरे की अपोडाका जेल में हुई हिंसा में 44 कैदी मारे गए थे जबकि 30 फरार हो गए थे।

वेनेजुएलासाल 2018 में वेनेजुएला के वैलेंसिया की जेल में दंगे के दौरान आग लगने से 68 लोगों की मौत हुई थी। जेल में कैदियों के बीच दंगे शुरू हुए जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी। पुलिस स्टेशन के नजदीक बने इस जेल में 60 कैदियों की क्षमता थी, लेकिन यहां अक्सर इसकी क्षमता से ज्यादा कैदी होते थे। इस जेल में बंद कैदियों के पास ड्रग्स, मशीन गन और हथियार होते थे।

टॅग्स :जेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

ज़रा हटकेएक दूजे के दिल में अपना घर बनाना है?, हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी हनुमान प्रसाद-प्रिया सेठ करेंगे शादी

क्राइम अलर्टरेप के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिनों तक रहेगा बाहर

विश्वकौन हैं निकोलस सारकोजी?, आज से जेल की अवधि शुरू, 5 साल काटेंगे सजा?

भारतये जो लौ जली है वो बुझ गई तो न दूर होगा तमस कभी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह