लाइव न्यूज़ :

IPL 2024: करोड़ों की सट्टेबाजी, 8 अरेस्ट, 22 मोबाइल फोन, 17 चेकबुक, पांच लैपटॉप, 21 बैंक पासबुक और 31 एटीएम कार्ड बरामद, ऐसे जाल में फंसे सटोरिये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2024 14:41 IST

IPL 2024: सूचना पर लसूड़िया क्षेत्र की एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट से आठ लोगों को बुधवार रात उस समय पकड़ा गया, जब वे एक वेबसाइट के जरिये आईपीएल मैचों पर लोगों से सट्टे के ऑनलाइन दांव लगवा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देफोन के सिम कार्ड ले रखे थे और वे लोगों से क्यूआर कोड के जरिये सट्टे की रकम लेते थे। ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र तक फैला है।ऑनलाइन सट्टेबाजी का करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब दर्ज है।

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी क्रिकेट मैचों पर करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी के खुलासे का दावा करते हुए राज्य पुलिस ने इंदौर में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लसूड़िया क्षेत्र की एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट से आठ लोगों को बुधवार रात उस समय पकड़ा गया, जब वे एक वेबसाइट के जरिये आईपीएल मैचों पर लोगों से सट्टे के ऑनलाइन दांव लगवा रहे थे।

दंडोतिया ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी नाम से मोबाइल फोन के सिम कार्ड ले रखे थे और वे लोगों से क्यूआर कोड के जरिये सट्टे की रकम लेते थे। उन्होंने बताया, "आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनकी ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र तक फैला है।"

दंडोतिया ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन, 17 चेकबुक ,पांच लैपटॉप, 21 बैंक पासबुक और 31 एटीएम कार्ड के साथ ऐसे रजिस्टर मिले, जिनमें ऑनलाइन सट्टेबाजी का करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब दर्ज है। मामले में पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरIPLमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्रिकेटIPL 2026 Playoffs Scenarios: प्लेऑफ में RCB, एमआई-एलसीजी बाहर?, 7 टीम और 3 सीट, कौन मारेगा बाजी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?