लाइव न्यूज़ :

'पुष्पा' से प्रेरित होकर बेंगलुरु के ट्रक ड्राइवर ने की लाल चंदन की तस्करी की कोशिश, महाराष्ट्र में गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: February 4, 2022 11:39 IST

पकड़ा गया शख्स एक ड्राइवर है जो पुष्पा फिल्म से काफी प्रेरित था। उसने फिल्म के सीन को दोहराने की कोशिश की और अपने ट्रक में लाल चंदन की तस्करी की कोशिश करते पकड़ा गया। आरोपी की पहचान यासीन इनायतुल्लाह के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान यासीन इनायतुल्लाह के रूप में हुई हैआरोपी एक ट्रक ड्राइवर है जो फिल्म पुष्पा से प्रेरित होकर लाल चंदन की तस्करी करते पकड़ा गया

महाराष्ट्र: तेलुगु फिल्म 'पुष्पा' से प्रेरित होकर एक शख्स ने कथित तौर पर फिल्मी अंदाज में लाल चंदन की तस्करी करने की कोशिश की। हालांकि, उनकी किस्मत खराब निकली और उसे महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र में पकड़ा गया आरोपी एक ड्राइवर है। वह अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा से इतना प्रेरित था कि उसने दृश्य को दोहराने की कोशिश की और अपने ट्रक में लाल चंदन की तस्करी की। हालांकि उसे महाराष्ट्र में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान यासीन इनायतुल्लाह के रूप में हुई है।

रिपब्लिक वर्ल्ड ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी कथित रूप से चंदन की तस्करी कर रहा था, जब वह कर्नाटक-आंध्र सीमा से महाराष्ट्र जा रहा था। आरोपी को तब पकड़ा गया जब वह सीमा पार कर महाराष्ट्र के सांगली जिले के मीराज नगर में गांधी चौक इलाके में घुस रहा था। पुलिस ने आरोपी के ट्रक से 2.45 करोड़ रुपये की लाल चंदन की लकड़ी जब्त की है। आरोपी को आंध्र प्रदेश में कोई परेशानी नहीं हुई और वह आसानी से महाराष्ट्र की सीमा पार कर गया जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुष्पा फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन ने चंदन की तस्कर की भूमिका निभाई है। फिल्म में वह एक ट्रक के जरिए और दूध के कंटेनर में लाल चंदन की तस्करी करता है। आरोपी यासीन ने ट्रक में लाल चंदन लादकर उसके ऊपर फल-सब्जी के डिब्बे रख कर यही चाल चली। उसने अपने ट्रक पर COVID-19 आवश्यक उत्पादों का एक स्टिकर भी चिपकाया।

 

टॅग्स :अल्लू अर्जुनक्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट