लाइव न्यूज़ :

Indore mother-son: मोबाइल को हाथ क्यों लगाया?, मां पर 13 वर्षीय बेटे पर हंसिये से किया हमला, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2024 11:49 IST

Indore mother-son: सिमरोल पुलिस थाने के प्रभारी अमित कुमार ने बताया, "पारिवारिक विवाद के चलते पीड़ित लड़का इन दिनों अपने दादा-दादी के साथ रह रहा है। हम घटना की जांच कर रहे हैं और अभी आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देIndore mother-son: भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है और बच्चे की मेडिकल जांच भी कराई गई है।Indore mother-son: आरोपी महिला से पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर मामले में आगामी कदम उठाए जाएंगे। Indore mother-son: हंसिया उठाकर उस पर हमला कर दिया और खुद को बचाने के दौरान उसके बाएं हाथ में चोट लग गई।

Indore mother-son: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 13 वर्षीय लड़के ने अपनी मां पर यह आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है कि उसके मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से नाराज होकर उसने उस पर हंसिये से हमला करके उसे घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाले लड़के ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि सिमरोल थाना क्षेत्र में उसकी मां ने 25 अगस्त (रविवार) को उस पर कथित तौर पर हंसिये से हमला कर दिया, जब वह अपने विद्यालय से आने वाले संदेश देखने के लिए अपनी मां का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि लड़के का आरोप है कि उसकी मां ने यह कहते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया कि उसने उसके मोबाइल फोन को हाथ क्यों लगाया।

उन्होंने बताया कि लड़के ने यह आरोप भी लगाया है कि मारपीट के दौरान उसकी आग-बबूला मां ने पास ही पड़ा हंसिया उठाकर उस पर हमला कर दिया और खुद को बचाने के दौरान उसके बाएं हाथ में चोट लग गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़के की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है और बच्चे की मेडिकल जांच भी कराई गई है।

सिमरोल पुलिस थाने के प्रभारी अमित कुमार ने बताया, "पारिवारिक विवाद के चलते पीड़ित लड़का इन दिनों अपने दादा-दादी के साथ रह रहा है। हम घटना की जांच कर रहे हैं और अभी आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।" थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर मामले में आगामी कदम उठाए जाएंगे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?