लाइव न्यूज़ :

इंदौर में गुजरात के व्यापारी का 4.8 किलो सोना लेकर ड्राइवर फरार, मामला दर्ज, कीमत 4 करोड़ 80 लाख रुपये

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 23, 2025 16:54 IST

पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। अहमदाबाद निवासी ज्वेलरी व्यापारी धर्मेंद्र भाई “अंकित गोल्ड ज्वेलरी” नाम से व्यवसाय संचालित करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारी सौरभ को 4 किलो 800 ग्राम सोने के जेवरात के साथ इंदौर भेजा था।स्थानीय व्यापारियों को जेवर दिखाए। झाबुआ होते हुए देर शाम इंदौर पहुंचे।

इंदौर: इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के बाहर गुजरात के एक व्यापारी के साथ बड़ी वारदात हो गई। तकरीबन 4 करोड़ 80 लाख रुपये मूल्य का सोना लेकर व्यापारी का ही ड्राइवर फरार हो गया। घटना 8 जुलाई को हुई, लेकिन व्यापारी ने पहले अपने स्तर पर पतासाजी की कोशिश की। जब सफलता नहीं मिली तो 12 दिन बाद उन्होंने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। अहमदाबाद निवासी ज्वेलरी व्यापारी धर्मेंद्र भाई “अंकित गोल्ड ज्वेलरी” नाम से व्यवसाय संचालित करते हैं।

उन्होंने अपने कर्मचारी सौरभ को 4 किलो 800 ग्राम सोने के जेवरात के साथ इंदौर भेजा था। सौरभ के साथ व्यापारी के विश्वासी ड्राइवर मसरू रबारी (निवासी बनासकांठा, गुजरात) भी था। दोनों ने 8 जुलाई को अहमदाबाद से इंदौर के लिए कार से यात्रा शुरू की। रास्ते में लुनावाडा और संतरामपुर में उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को जेवर दिखाए। यहां से वे झाबुआ होते हुए देर शाम इंदौर पहुंचे।

इंदौर में यह टीम शहर के छत्रीपुरा क्षेत्र में एक होटल के बाहर रुकी। कर्मचारी सौरभ शेविंग कराने पास की एक दुकान पर गया और जब लौटा, तो देखा कि गाड़ी और ड्राइवर दोनों गायब थे। गाड़ी में सोने से भरा बैग भी मौजूद था। सौरभ ने तुरंत फोन कर धर्मेंद्र भाई को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद व्यापारी इंदौर पुलिस से संपर्क में आए, लेकिन पहले 12 दिन उन्होंने अपनी ओर से जानकारी जुटाने की कोशिश की। जब कोई सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने 22 जुलाई को इंदौर क्राइम ब्रांच में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई।

इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश मिश्रा के अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है और घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा शहर और आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरगुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी