लाइव न्यूज़ :

MP Crime: 13 साल के मासूम आफताब की बेरहम हत्या: पड़ोसी रेहान निकला कातिल, पलंग की पेटी में छिपाई लाश

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 31, 2026 22:07 IST

पुलिस संभावित साथी की तलाश व मोटिव की गहराई से जांच कर रही। पूरी घटना सोची-समझी साजिश लग रही। इस दिल दहलाने वाली वारदात ने इंदौर को स्तब्ध कर दिया।

Open in App

इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र के देवश्री अपार्टमेंट में 13 वर्षीय मासूम आफताब अली की नृशंस हत्या कर दी गई। कातिल निकला उसी बिल्डिंग का 21 वर्षीय पड़ोसी रेहान, जिसने पुलिस व परिजनों के साथ खोज का नाटक रचकर सबको गुमराह किया। 

पुलिस ने शनिवार को चंद घंटों में खुलासा कर रेहान को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने शुक्रवार देर रात आफताब की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर एमआईजी पुलिस हरकत में आ गई। बिल्डिंग में सघन तलाशी के दौरान तीसरी मंजिल से खून से सनी जैकेट व पीछे का बैग मिला। 

डॉग स्क्वॉड की मदद से फ्लैट नंबर 42 के पलंग पेटी में आफताब का शव बरामद हुआ। पूछताछ में रेहान टूट गया। उसने बताया कि विवाद में गुस्से में वारदात को अंजाम दिया, फिर लाश छिपाकर पुलिस व परिजनों संग ढूंढने का ढोंग किया। आफताब के कव्वाल पिता सदमे में हैं। 

रेहान का आपराधिक इतिहास सामने आया

उसका भाई पहले से हत्या केस में जेल में। पुलिस संभावित साथी की तलाश व मोटिव की गहराई से जांच कर रही। पूरी घटना सोची-समझी साजिश लग रही। इस दिल दहलाने वाली वारदात ने इंदौर को स्तब्ध कर दिया।

टॅग्स :इंदौरक्राइमMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल