लाइव न्यूज़ :

NIA ने छत्तीसगढ़ के विधायक भीमा मांडावी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 5, 2020 07:43 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक भीमा मांडावी की मौत के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने पिछले साल 17 मई को फिर यह मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने छत्तीसगढ़ के विधायक भीमा मांडावी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।एनआईए ने पिछले साल 17 मई को फिर यह मामला दर्ज किया था।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक भीमा मांडावी की मौत के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए के प्रवक्ता ने यहां बताया कि नौ अप्रैल, 2019 को बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई विधायक की मौत में हरिपाल सिंह चौहान (44)सह साजिशकर्ता था जो दंतेवाड़ा जिले का रहने वाला है।

उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को जगलदपुर की एनआईए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। इस मामले में गिरफ्तार किया गया वह छठा व्यक्ति है। इस प्रतिष्ठित जांच एजेंसी ने बताया कि नकुलनार गांव में रोजमर्रा के उपयोग की चीजों के थॉक व्यापारी चौहान ने देशी बम के लिए जरूरी सामग्री खरीदी थी जिससे विधायक की जान गयी थी।

यह मामला पिछले साल नौ अप्रैल को दंतेवाड़ा में श्यामगिरि गांव के समीप हुए बम धमाके और उसके बाद भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी अंधाधुंध गोलीबारी से जुड़ा है। इस हमले में दंतेवाड़ा के भाजपा विधायक भीमा मांडावी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के चार पुलिसकर्मियों की जान चली गयी थी।

पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूट लिये गये थे। एनआईए ने पिछले साल 17 मई को फिर यह मामला दर्ज किया था। अधिकारी के अनुसार दो अन्य आरोपियों-भीमा ताती और मडका राम ताती को इस साल सात अप्रैल को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और आरोपी -- लक्ष्मण जायसवाल, रमेश कुमार कश्यप और कुमारी लिंगे ताती को 29 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम न्यूज हिंदीएनआईएमाओवाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?