लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया की फ्लाइट पर चढ़ने वाला था शख्स, गुदा में छुपा रखा था 42 लाख का सोना, ऐसे पकड़ा गया

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2021 13:01 IST

सीआईएसएफ ने इंफाल एयरपोर्ट पर एक ऐसे शख्स को पकड़ा जो अपने मलाशय में सोना छुपाकर ले जा रहा था। पकड़े गए सोने की कीमत 42 लाख रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देइंफाल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों ने जांच के दौरान शख्स को पकड़ा।शख्स ने मलाशय में छुपा रखे थे गोल़्ड पेस्ट के चार पैकेट, वजन था 909.68 ग्राम।पकड़ा गया शख्स केरल का रहने वाला है और एयर इंडिया से इंफाल से दिल्ली जाने की तैयारी में था।

गुवाहाटी: इंफाल एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एयरपोर्ट पर सोमवार को एक यात्री से सोने के पेस्ट के चार पैकेट बरामद किए हैं। इसका वजन 909.68 ग्राम आंका गया और इसकी बाजार में कीमत करीब 42 लाख रुपये है।

इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि यात्री अपने गुदा में इसे छुपाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। सीआईएसएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार सुरक्षा में तैनात एक सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर ने तलाश लेते समय महसूस किया कि यात्री मोहम्मद शरीफ के मलाशय के अंदर कोई धातु मौजूद है।

इस बारे में जब यात्री से पूछा गया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद शरीफ के शरीर के निचले हिस्से के एक्सरे के लिए उसे मेडिकल एग्जाम रूम ले जाया गया। इसके बाद ये खुलासा हुआ कि उसने गोल्ड पेस्ट छुपा रखा है। सच्चाई सामने आते देख शख्स ने अपना जूर्म कबूल कर लिया। इसके बाद कस्टम विभाग को सूचना दी गई।

गोल्ड पेस्ट लेकर इंफाल से दिल्ली आने की थी तैयारी

सामने आई जानकारी के अनुसार मोहम्मद शरीफ केरल के कोझीकोड का रहने वाला है। उसे इंफाल से दिल्ली के लिए दोपहर 2.40 की एयर इंडिया की फ्लाइट को पकड़ना था। बाद में उसे पूछताछ और आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया।

इससे पहले चेन्नई एयरपोर्ट पर पर भी सोमवार को सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई और कुवैत से लाया गया लगभग 1,588 ग्राम सोना बरामद किया था। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सोने की कुल कीमत लगभग 66.34 लाख रुपये है। 

कुवैत से शीशे के ढांचे में और दुबई से लोहे के हथौड़े में छिपाकर यह सोना लाया गया था। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीImphalमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा