लाइव न्यूज़ :

IIT Kharagpur: छात्रा देविका पिल्लई का शव छात्रावास की इमारत की छत से फंदे पर लटका मिला, पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2024 18:00 IST

IIT Kharagpur: आईपीएस अधिकारी ने कहा, "छात्रा का शव छात्रावास की इमारत की छत से फंदे पर लटका हुआ मिला। यह आत्महत्या का मामला है या कुछ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हमने जांच शुरू कर दी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर उप-मंडल अस्पताल भेज दिया गया है।देविका पिल्लई का शव सुबह सरोजिनी नायडू छात्रावास परिसर में, छत से लटका हुआ मिला।आईआईटी खड़गपुर अपने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है।

IIT Kharagpur: आईआईटी खड़गपुर की तीसरे वर्ष की एक छात्रा का शव सोमवार को उसके छात्रावास में फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (आईपीएस) ने बताया कि छात्रा की पहचान देविका पिल्लई (21) के रूप में हुई है। आईपीएस अधिकारी ने कहा, "छात्रा का शव छात्रावास की इमारत की छत से फंदे पर लटका हुआ मिला। यह आत्महत्या का मामला है या कुछ और, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हमने जांच शुरू कर दी है।’’ पुलिस ने पहले बताया था कि पिल्लई चौथे वर्ष की छात्रा थी।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर उप-मंडल अस्पताल भेज दिया गया है। खबर की पुष्टि करते हुए आईआईटी खड़गपुर ने एक बयान में कहा कि 'जैव प्रौद्योगिकी विभाग' की तीसरी वर्ष की छात्रा देविका पिल्लई का शव सुबह सरोजिनी नायडू छात्रावास परिसर में, छत से लटका हुआ मिला।

बयान में कहा गया है, "आईआईटी खड़गपुर के छात्र, कर्मचारी और संकाय सदस्य देविका पिल्लई के अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं... वह 17 जून, 2024 की सुबह सरोजिनी नायडू/इंदिरा गांधी हॉल परिसर में फंदे से लटकी हुई पाई गईं। घटना का पता चलने पर परिसर की सुरक्षा और चिकित्सा टीमों को तुरंत सतर्क कर दिया गया।

जिला पुलिस के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। छात्रा के परिवार को भी तुरंत सूचित कर दिया गया है।" यह पूछे जाने पर कि क्या यह आत्महत्या का मामला है या इसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है, संस्थान के प्रवक्ता ने कहा, "पुलिस पिल्लई की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है। संस्थान अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।"

पिल्लई को प्रतिभाशाली छात्रा बताते हुए संस्थान ने बयान में कहा कि जीवविज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्र में उनका भविष्य उज्ज्वल है। वह जीवविज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विभाग में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कर रही थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आईआईटी खड़गपुर अपने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पास परामर्श एवं मानसिक स्वास्थ्य संसाधन सहित विभिन्न सहायता सेवाएं हैं औ हम छात्रों से अनुरोध करते हैं कि जब भी आवश्यकता पड़े, इन सेवाओं का उपयोग किया जाए।’’

टॅग्स :IITकेरलKerala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?