लाइव न्यूज़ :

IIT Guwahati: यूपी की रहने वाली 23 वर्षीय एमटेक छात्रा ने छात्रावास में किया सुसाइड, 2024 में तीसरी अप्राकृतिक मौत, पढ़िए क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2024 20:13 IST

छात्रा उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और दिसांग छात्रावास में रहती थी। संस्थान के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकक्षा में नहीं गई और शव बरामद किया गया।छात्रा के परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।अधिकारियों ने इसका या किसी अन्य विवरण का खुलासा नहीं किया।

गुवाहाटीः असम में गुवाहाटी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी गुवाहाटी) में एमटेक की पढ़ाई कर रही एक छात्रा शुक्रवार को अपने छात्रावास के कमरे में छत से लगाए गए फंदे से लटकी पायी गयी। संस्थान के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इस वर्ष इस प्रमुख संस्थान में किसी विद्यार्थी की यह तीसरी अप्राकृतिक मौत है। छात्रा उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और दिसांग छात्रावास में रहती थी। वह दिन में कक्षा में नहीं गई और इसके बाद उसका शव बरामद किया गया।

प्रवक्ता ने कहा, “अत्यंत खेद के साथ आईआईटी गुवाहाटी को सूचित करना पड़ रहा है कि नौ अगस्त 2024 को परिसर में एक छात्रा की दुखद मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।” उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय एमटेक छात्रा के परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, “संस्थान इस कठिन समय में परिजनों को पूरा सहयोग दे रहा है।” पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। छात्रा किस पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रही थी, अधिकारियों ने इसका या किसी अन्य विवरण का खुलासा नहीं किया।

टॅग्स :IITउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना