लाइव न्यूज़ :

ICC T20 World Cup 2024: 18 वर्षीय युवती से बलात्कार, 2022 में अरेस्ट, टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे लेग स्पिनर, अमेरिका ने कहा- नहीं देंगे वीजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2024 22:22 IST

ICC T20 World Cup 2024: नेपाल क्रिकेट संघ ने बयान ने कहा,‘‘आवश्यक पहल करने के बावजूद अमेरिकी दूतावास ने राष्ट्रीय खिलाड़ी लामिछाने को वीजा देने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्दे18 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार के आरोप में 2022 में गिरफ्तार किया गया था।नेपाल क्रिकेट संघ ने उन्हें निलंबित कर दिया था। क्रिकेट संघ ने फिर से क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी थी।

ICC T20 World Cup 2024: नेपाल के शीर्ष लेग स्पिनर संदीप लामिछाने टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि ने अमेरिका ने दूसरी बार उनके वीजा आवेदन को नामंजूर कर दिया। अमेरिका ने पिछले सप्ताह उनका वीजा आवेदन नामंजूर कर दिया था। इसके बाद नेपाल सरकार और नेपाल क्रिकेट संघ ने दोबारा आवेदन किया था। नेपाल क्रिकेट संघ ने बयान ने कहा,‘‘आवश्यक पहल करने के बावजूद अमेरिकी दूतावास ने राष्ट्रीय खिलाड़ी लामिछाने को वीजा देने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है।’’

लामिछाने को एक 18 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार के आरोप में 2022 में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद नेपाल क्रिकेट संघ ने उन्हें निलंबित कर दिया था। लामिछाने को इस साल जनवरी में दोषी पाया गया था, लेकिन ‘सबूतों के अभाव’ में उन्हें बरी कर दिया गया और क्रिकेट संघ ने उन्हें फिर से क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी थी।

ओमान के खिलाफ टी20 विश्व में गेंदबाजी नहीं करेंगे मार्श

आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने शुक्रवार को कहा कि कप्तान मिचेल मार्श ओमान के खिलाफ छह जून को टी20 विश्व कप के पहले मैच में गेंदबाजी नहीं करेंगे और सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे । आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हुए मार्श ने नामीबिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों अभ्यास मैच खेलकर क्रमश: 18 और चार रन बनाये ।

मैकडोनाल्ड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘ उसने अभ्यास मैच खुद को परखने के लिये खेले । दूसरे अभ्यास मैच में उसने ज्यादा देर फील्डिंग की जिससे उसका आत्मविश्वास बढा होगा । वह पहला मैच खेलेगा लेकिन गेंदबाजी नहीं करेगा ।’’ वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, कैमरन ग्रीन और ट्रेविस हेड नहीं खेले थे।

जो आईपीएल के बाद अभी यहां पहुंचे नहीं हैं । मैकडोनाल्ड ने कहा ,‘‘ हमें पता था कि एक जून से पहले पूरी टीम एकत्र नहीं हो सकेगी । ओमान के खिलाफ मैच के बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैच में काफी समय है । ये सभी खिलाड़ी एक साथ काफी खेले हैं और उन्हें लय में ढलने में समय नहीं लगेगा ।’’ आस्ट्रेलिया को नौ जून को इंग्लैंड से खेलना है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनेपालअमेरिकासंदीप लामिछानेआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला