लाइव न्यूज़ :

Hyderabad tragedy: कलबुर्गी के रहने वाले 5 सदस्यीय परिवार अपने घर हैदराबाद में मृत मिला?, कर्ज से परेशान था, जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2025 13:31 IST

Hyderabad tragedy: पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में 60 वर्षीय एक व्यक्ति, उनकी 55 वर्षीय पत्नी, दामाद, बेटी और दो साल की नवासी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना दिए जाने के बाद मियापुर पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।शवों को अस्पताल ले जाया गया है। 

Hyderabad: तेलंगाना के पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के एक परिवार के पांच सदस्य यहां बृहस्पतिवार को अपने आवास पर मृत पाये गए। ऐसा संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में 60 वर्षीय एक व्यक्ति, उनकी 55 वर्षीय पत्नी, दामाद, बेटी और दो साल की नवासी शामिल है।

बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने के बाद मियापुर पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने कहा कि एक प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने ऋण लिये थे और वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहा था। परिवार 2019 में हैदराबाद रहने आया था और तब से यहां के मक्था इलाके के एक किराये के मकान में रह रहा था। जानकारी की पुष्टि की जा रही है और शवों को अस्पताल ले जाया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकतेलंगानाPoliceहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम