लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में पति पत्नी की गोली लगी लाश घर से बरामद ,मचा हड़कंप

By बृजेश परमार | Updated: April 18, 2019 05:52 IST

पति ने पत्नी को गोली मार आत्महत्या करने की प्रबल संभावना,सोसाईड नोट में विवाह पूर्व प्रेमिका पर प्रताडना ब्लेकमेल, दबाव का आरोप

Open in App

जीवाजीगंजथानाके  पिपली नाका क्ष्‍ोत्र में बुधवार दोपहर एक युवक ने पहलेपत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्याकर ली मृतक का नाम देवकरण व्यास और पत्नी का नाम अंतिमबाला व्यास है।पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस,एक अवैध .32 का कट्टा के साथ ही एक सुसाईड नोट बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गढ़कालिका रोड़ कुचैरा भैरव की गली में रहने वाले नृसिंह मंदिर नई पैठ के पुजारीदेवकरण व्यास के घर से दोपहर में  अचानक एक के बाद गोली चलने की आवाजआई। आवाज सुनकर घरवाले ऊपर की मंजिल पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदरदेखा तो कमरे के अंदर एक ही पलंग पर देवकरण और उसकी पत्नी अंतिम बाला कीखून से लथपथ लाशें पड़ी थी। परिवार ने  तुरन्त पुलिस को सूचना दी । एडिशनल एसपीनीरज पांडेय सहित जीवाजीगंज सीएसपी एके नेगी, टीआई रविन्द्र बारिया सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

 

मौके पर एफ एस एल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ को बुलवाया गया ।श्रीमती गायकवाड़ के अनुसार दोनों ही मृतकों के सीधे हाथ की कनपटी पर गोली का निशान है।पति –पत्नी के बीच घटनास्थल पर कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।स्थल से दो कारतूस के खाली खोल के साथ कट्टा मिला है।

 एडिशनल एसपी नीरज पांडेय के मुताबिक प्रथम दृष्टयाऐसा लग रहा है कि पहले पति पत्नी में से किसी ने एक को गोली मारी और बाद में खुदको भी गोली मार ली। मृतकों का  करीब डेढ़ साल पहले विवाह हुआ सामने आया है।उनके कोई संतान नहीं थी।पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।जिसमें विवाह पूर्व की प्रेमिका के लगातार प्रताड़ना,ब्लेकमेंल और दबाव की बातें लिखी हुई है।सुसाईड नोट में यह भी जिक्र किया गया है हम दोनों आपस में बहुत प्यार करते हैं एक दुसरे के बीना रह नहीं सकते हैं।बताया जा रहा है कि देवकरण के शादी के पूर्वकिसी महिला से सम्बंध थे जो देवकरण को परेशान कर रही थी। संभवतः इसी कारणये घटना हुई।

-घटनास्थल से एक सुसाईड नोट मिला है जिसका परीक्षण करवा रहे हैं।पुष्टि होने पर संबंधित को आरोपी बनाया जाएगा।

 

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला