लाइव न्यूज़ :

पति-पत्नी ने दो हजार फुट गहरी खाई में कूदकर की आत्महत्या, एक साल का बच्चा हुआ अनाथ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 3, 2019 10:33 IST

पारिवारिक विवाद के चलते मृतक गणेश की पत्नी राधा मायके चली गयी थी। एक मई को गणेश राधा को अपने ससुराल से वापस लाया और भीमकुंड प्वाइंट पर जाकर लोगों के रोकने के बावजूद छलांग लगा दी।

Open in App

अमरावती। 2 मई। लोस सेवा जिले की चिखलदरा तहसील के शहापुर निवासी गणेश झगुजी हेकड़े (25) और उसकी पत्नी राधा (22) ने यहां के प्रसिद्ध भीमकुंड प्वाइंट पर 2 हजार फुट गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना महाराष्ट्र दिवस (एक मई) पर सुबह लगभग 9.30 बजे हुई.

दंपति एक वर्ष के बच्चे बजरंग को बेसहारा छोड़ गया है. लोग 'अरे रुको.. रुको... ऐसा मत करो... मत करो...' कहते रहे. इन सबकी परवाह न करते हुए दंपति ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और काका तथा पुलिस को नजदीक आता देख खाई में छलांग लगा दी.

गणेश 1 मई को सुबह 8.30 बजे चिखलदरा से छह किलोमीटर दूर अपनी ससुराल मोथा गांव गया. पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी राधा तीन सप्ताह से मायके में रह रही थी. उसे दोपहिया पर बिठाकर वह भीमकुंड परिसर में लाया और जीवनयात्रा समाप्त कर ली. काका और पुलिस के सामने लगाई छलांग गणेश ने राधा के काका सुरेश महादेव निखाड़े को मोबाइल पर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है. उन्होंने तत्काल चिखलदरा पुलिस में शिकायत दी.

थानेदार ने पुलिसकर्मियों के साथ सुरेश निखाड़े को भीमकुंड प्वाइंट की ओर भेजा. दोनों वहां बैठे हुए थे. काका और पुलिस को देखते ही दोनों खाई की ओर भागेे. लोग उनको रुकने के लिए कहते रहे, लेकिन किसी की नहीं सुनीं और कूद गए.

मित्र को बताया था गणेश हेकड़े पहलवान था. वह अमरावती के श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल का पूर्व विद्यार्थी था. उसने सोमवार की रात अपने मित्र को बताया था कि वह कल भीमकुंड प्वाइंट पर आत्महत्या करेगा.

नागपुर में प्रौढ़ ने ज़हर पीकर की आत्महत्या

नागपुर के पाचपावली के चंद्रभागा नगर इलाके में एक 46 वर्षीय व्यक्ति ने घर पर जहर पीकर खुदकुशी कर ली. मृतक वसंता सेवकराव कुंभारे है.

सोमवार 29 अप्रैल की रात 10 बजे वसंता ने जहर पी लिया था. उन्हें उपचार के लिए मेयो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. उपचार के दौरान मंगलवार 30 अप्रैल को डॉक्टरों ने कुंभारे को मृत घोषित किया.

पाचपावली पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.

नागपुर में सीढ़ी से गिरने से मौत

सीढ़ी से गिरने पर मौत नागपुर, 2 मई. नंदनवन के चांदमारी इलाके में घर की सीढ़ी चढ़ते समय गिरकर जख्मी हुए 52 वर्षीय चंद्रमा फलेना प्रसाद की मौत हो गई.

यह दुर्घटना मंगलवार 30 अप्रैल को रात 8.30 बजे हुई. उनके गिरकर जख्मी होने पर मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस