लाइव न्यूज़ :

मुंबई में पकड़ा गया अवैध नशीले पदार्थ का बड़ा जखीरा, क्राइम ब्रांच ने 362 करोड़ की हेरोइन और 460 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप जब्त की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 16, 2022 17:29 IST

मुंबई क्राइम ब्रांच की नवी मुंबई यूनिट ने एक इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उनके पास से 362.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देनवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने 362.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त कीक्राइम ब्रांच ने भिवंडी से 460 किलोग्राम गांजा बरामद किया

मुंबई:मुंबई पुलिस ने नशे की बड़ी अवैध खेप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट पर कानून का शिंकजा कसते हुए नवी मुंबई पुलिस ने करोड़ों की ड्रग पकड़ी है। जानकारी के मुताबिक इसी क्रम में ठाणे पुलिस ने भी भिवंडी इलाके से ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 460 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की नवी मुंबई यूनिट ने एक इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उनके पास से 362.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है। इस मामले में जानकारी साझा करते हुए नवी मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई को पनवेल के नवकर लॉजिस्टिक्स पर छापा मारकर एक कंटेनर से ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी।

अधिकारी ने बताया कि कहा कि जब्त ड्रग्स को कंटेनर के दरवाजे में छुपाया गया था, जो पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर स्थित एक यार्ड के पास रखा गया था। तस्कर बरामद हुई ड्रग्स को पंजाब ले जाना चाहते था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ड्रग्स की इस बड़ी खेप को पकड़ने के अलावा मुंबई पुलिस ने भिवंडी से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 460 किलोग्राम गांजा जब्त किया। बरामद किये गये गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 51 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर विकास घोडके ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने भिवंडी के काशेली गोदाम में छापा मारा और उसके मालिक प्रेमशंकर चौबे को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को यह सफलता इसलिए मिली क्योंकि भिवंडी पुलिस ने कुछ दिनों पहले अंबालाल जगदीश जाट को 16 लाख रुपये मूल्य के गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में प्रेमशंकर चौबे की संलिप्तता का खुलासा हुआ था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने चौबे के गोदाम पर छापेमारी की थी।

इंस्पेक्टर घोडके ने बताया कि चौबे के गोदाम से 460 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 51 लाख रुपये से अधिक है। इस संबंध में आरोपी प्रेमशंकर चौबे के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Mumbai Police's Crime BranchमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह