लाइव न्यूज़ :

होशियारपुरः चलने-फिरने में असमर्थ 26 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ शादी का झांसा देकर पांच महीने तक बार-बार दुष्कर्म, दो बच्चों के पिता है आरोपी, ऐसे हुआ भंडाफोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2023 17:15 IST

सखी-वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) के स्थानीय दल ने 26 वर्षीय महिला को कथित रूप से व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने से बचाया और आरोपी को गिरफ्तार करवाया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को समर्थन और सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता चलने-फिरने में असमर्थ थी।आरोपी पिछले पांच महीने से शादी का झांसा देकर कथित तौर पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

होशियारपुरः पंजाब में एक दिव्यांग महिला के साथ पिछले पांच महीने से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सखी-वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) के स्थानीय दल ने 26 वर्षीय महिला को कथित रूप से व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने से बचाया और आरोपी को गिरफ्तार करवाया।

ओएससी योजना सरकार द्वारा 2015-2016 में निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं को समर्थन और सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक जिले में वन स्टॉप सेंटर चालू किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए विकास परियोजना अधिकारी मधु बाला ने कहा कि उन्हें सात मार्च को एक व्यक्ति का फोन आया था।

फोन पर व्यक्ति ने बताया कि उन्हें जालंधर बस स्टैंड पर एक दिव्यांग महिला मिली जिसे वह अपने साथ होशियारपुर ले आया। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के साथ बातचीत के दौरान उन्हें संदेह हुआ और वह ओएससी दल के साथ बताए गए पते पर पहुंचीं और पाया कि वह व्यक्ति कथित रूप से बेहोश पड़ी महिला को पीट रहा था।

जिसके बाद अधिकारी ने तुरंत जिला प्रशासन से मदद मांगी और होशियारपुर के उपायुक्त कोमल मित्तल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पता चला कि आरोपी पिछले पांच महीने से शादी का झांसा देकर कथित तौर पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता चलने-फिरने में असमर्थ थी।

वहीं, आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। होशियारपुर के पुलिस उपाधीक्षक (शहर) पलविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया तथा उसके खिलाफ कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए