लाइव न्यूज़ :

बेटी ने गर्भपात कराने से मना किया तो मां बाप ने ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: June 9, 2020 21:02 IST

तेलंगाना: तीन बच्चों में सबसे छोटी बेटी को किसी दूसरी जाति के लड़के से प्रेम हो गया था, जब मां बाप ने गर्भवती बेटी को गर्भपात के लिए दबाव डाला तो उसने मना कर दिया. बेटी के इनकार से तिलमिलाए मां बाप ने झूठी शान की खातिर तकिये से मुंह दबाकर उसकी जान ले ली.

Open in App
ठळक मुद्देलड़की को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के कालेज में पढ़ाई के दौरान एक लड़के के साथ प्रेम हो गया था. बेटी के प्रेगनेंट होने की जानकारी मिलने और गर्भपात से इनकार करने के एक दिन बाद ही माता पिता ने हत्या करने का फैसला लिया.गांव के सचिव को लड़की की मौत पर शक होने के बाद मामले की छानबीन हुई तो खुला खौफनाक राज़.

हैदराबाद: झूठी शान की खातिर मां बाप द्वारा अपनी ही बेटी के कत्ल का मामला सामने आया है. तेलंगाना में झूठी शान की खातिर की गई हत्या के एक संदिग्ध मामले में 20 वर्षीय एक लड़की की उसके माता पिता ने मुंह दबा कर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि लड़की का दूसरी जाति के लड़के के साथ प्रेम संबंध था और गर्भवती होने के बाद उसने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया था.

पुलिस ने बताया कि जोगुलाम्बा-गड़वाल जिले के कलुकुन्तला क्षेत्र में स्थित घर में सात जून को तड़के लड़की सो रही थी जब उसके माता पिता ने तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी और ऐसा दिखाने की कोशिश की जैसे मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. लड़की के माता पिता ने दावा किया कि लड़की की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. पुलिस ने बताया कि हालांकि गांव के सचिव द्वारा लड़की की मौत पर संदेह प्रकट करने के बाद मामले की गहनता से छानबीन की गई. मृतका के पोस्टमार्टम के बाद उसके माता पिता को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया. 

 लड़की अपने माता पिता की तीन संतान में सबसे छोटी थी और उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने और गर्भपात से इनकार करने के एक दिन बाद ही उसके माता पिता ने लड़की की हत्या करने का फैसला लिया. मृतका आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित एक कालेज में पढ़ाई के दौरान एक लड़के के साथ प्रेम हो गया था. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीतेलंगानाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसगर्भपात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...