लाइव न्यूज़ :

गुजरातः घर में तलवार लेकर घुसे शख्स ने पूरे परिवार को बनाया बंधक, पुलिस ने गोलियों से भूना

By भाषा | Updated: August 19, 2018 16:14 IST

जब पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो हनीफ ने तलवार से हमला कर दिया और दो लोगों को घायल कर दिया।

Open in App

अहमदाबाद, 19 अगस्तःगुजरात के महीसागर जिले में एक परिवार को बंधक बनाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया है। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुये हैं। महीसागर पुलिस अधीक्षक ऊषा रादा ने बताया कि यहां से करीब 130 किलोमीटर दूर लुनावाडा शहर के एक घर में शनिवार रात हिस्ट्रीशीटर साजिद हनीफ ने चार महिलाओं और एक बच्चे को बंधक बना लिया।

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस को सूचना मिली की लूट और उगाही के मामले में वांछित एक व्यक्ति लुनावाडा में तलवार लेकर घूम रहा है और शहर के पोलन स्कूल इलाके में लोगों को भयाक्रांत कर रहा है।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘जब पुलिस ने हनीफ को पकड़ने का प्रयास किया तो वह एक घर में घुस गया और उसने चार महिलाओं और एक बच्चा को बंधक बना लिया।’’ जब पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो हनीफ ने तलवार से हमला कर दिया और दो लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने हनीफ को गोली मार दी। उसे तीन गोली लगीं और वह घटनास्थल पर ही मारा गया।

उन्होंने बताया, ‘‘दो पुलिसकर्मी हनीफ के तलवार के हमले में घायल हो गये। एक अन्य पुलिसकर्मी उस समय घायल हो गया सब इंस्पेक्टर द्वारा चलायी गयी गोली टकरा कर उसे लग गयी।’’ एसपी ने बताया कि हनीफ के खिलाफ पहले से ही 48 एफआईआर दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वह हाल ही में जेल की सजा काट कर बाहर निकला था।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना