लाइव न्यूज़ :

पीसीबी हॉस्टल हत्याकांड पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास बन गए अपराधियों के पनाहगाह

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 18, 2019 08:31 IST

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कभी ‘‘पूरब का ऑक्सफोर्ड’’ कहलाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बारे में गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा है कि इस विश्वविद्यालय का परिसर और छात्रावास, अपराधियों के लिए पनाहगाह बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का परिसर और छात्रावास, अपराधियों के लिए पनाहगाह बन गए हैं।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक छात्रावास में रविवार की देर रात रोहित शुक्ला नाम के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इलाहाबाद विश्विविद्यालय के पीसी बनर्जी छात्रावास में रविवार की देर रात रोहित शुक्ला नाम के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हॉस्टल में पिछले छह महीने में यह दूसरी हत्या है। हाई कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का परिसर और छात्रावास, अपराधियों के लिए पनाहगाह बन गए हैं। अदालत ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस भी जारी किए।

हॉस्टल में बढ़ते अपराध से कोर्ट चिंतित

इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति एस.एस. शमशेरी की पीठ ने हाल ही में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी छात्रावास में हुई एक युवक की नृशंस हत्या पर स्वतः संज्ञान में लेते हुए गंभीर टिप्पणी की। अदालत ने कहा, 'एक लोकतांत्रिक समाज में कानून का राज होता है और किसी भी तरह से इसे नुकसान पहुंचे, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता। किसी को भी उस क्षेत्र और वहां के बाशिंदों की शांति और सौहार्द को मामूली चोट पहुंचाने की भी अनुमति नहीं दी जा सकती है।” अदालत ने कहा, “यह हमारे संज्ञान में आया है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नियंत्रण वाले विभिन्न छात्रावासों में बड़ी संख्या में अपराधी रह रहे हैं जो विश्वविद्यालय के नियमित विद्यार्थी नहीं हैं।” 

क्या है पूरा मामला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक छात्रावास में रविवार की देर रात रोहित शुक्ला नाम के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीसीबी छात्रावास में रविवार रात करीब ढाई बजे रोहित शुक्ला (21) नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डायल 100 से सूचना मिली की आदर्श त्रिपाठी नाम के व्यक्ति ने रोहित पर गोली चलाई। उन्होंने बताया कि रोहित शुक्ला के सिर के पीछे गोली मारी गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इससे पहले पीसीबी हॉस्टल में ही सुमित शुक्ला नाम के शख्स की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र रोहित शुक्ला हत्याकांड के आरोपियों का पुलिस तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं हासिल कर सकी। एक आरोपी हरिओम की तलाश में भदोही में दबिश देने गई टीम ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। उधर मुख्य आरोपी आदर्श समेत अन्य की तलाश में एक टीम लखनऊ में भी दबिश दे रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :इलाहाबादक्राइमहाई कोर्टउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम