लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में कांवड़ियों के दो समूह में हिंसक झड़प, लाठी-डंडों से वार; CCTV में कैद घटना

By अंजली चौहान | Updated: August 2, 2024 16:54 IST

Gurugram: गुरुग्राम में कांवरियों के दो समूहों के बीच झड़प में छह लोग घायल

Open in App

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम से शुक्रवार को ऐसी भयावह तस्वीरें सामने आई जिसे देख हर कोई दंग रह गया। वीडियो में कांवड़ियों का दो समूह आपस में खूनी संघर्ष करता हुआ नजर आ रहा है। चारों तरफ लोगों की भीड़ है जिसमें अफरा-तफरी मची हुई है। सावन के पवित्र महीने में जहां शिव के भक्त कांवड़ लेकर निकलते हैं और यात्रा पूरी करने के बाद शिव भगवान का जलाभिषेक करते हैं ऐसे में इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी निराशा देखने को मिली। 

गौरतलब है कि घटना सेक्टर 12 की है, जहां जलाभिषेक और डीजे प्रतियोगिता को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। झड़प के दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों को तलवारों से बुरी तरह घायल कर दिया। लाठी-डंडों और हथौड़ों से एक दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि समूह में किसी के हाथ में पत्थर तो किसी के हाथ में लाठी है। कुछ लोग कार पार्किंग की तरफ जान बचाकर भागते दिख रहे हैं लेकिन तभी पीछे से पूरी भीड़ कांवड़ियों की आती है और वार करना शुरू कर देती है। वीडियो में हिंसक झड़प इतनी डरावनी है कि वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए। 

पुलिस ने लिया एक्शन 

घटना के बारे में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों गुटों के लोगों से बातचीत की और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, 27 जुलाई को गुरुग्राम के सेक्टर 12 से कांवड़ियों के दोनों गुट कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। एक गुट ने दूसरे गुट के सामने डीजे वाली गाड़ी खड़ी कर दी और उसे वहां से हटाने से मना कर दिया। इसी बीच दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो गई और बाद में वे एक-दूसरे को धमकी देते हुए हरिद्वार चले गए। लेकिन आज जब मंदिर में जलाभिषेक शुरू हुआ तो डीजे प्रतियोगिता और जलाभिषेक को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों में फिर से विवाद शुरू हो गया।

पुलिस ने एक गुट के कुछ सदस्यों को हिरासत में भी लिया। इस दौरान हिरासत में लिए गए सदस्यों के गुट की महिलाओं ने दिल्ली में नारेबाजी कर हंगामा किया और सड़कें जाम कर दीं। बाद में पुलिस ने सड़क खुलवा दी।

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणाHaryana Policeवायरल वीडियोसावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम