लाइव न्यूज़ :

Lakhimpur Kheri Case: "दोषियों को फांसी दो", दलित किशोरियों के पिता ने की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: September 15, 2022 17:58 IST

मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, "मैं न्याय चाहता हूं और दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए।" साथ ही उन्होंने मुआवजे की भी मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देपिता ने कहा, मेरी बेटियों को उनके घरों से अपहरण कर लिया गया, बलात्कार किया गया और मार डाला गयादोषी को फांसी की मांग के अलावा पिता ने सरकार से मुआवजे की भी मांग कीयूपी पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अनुसूचित जाति समुदाय की 15 और 17 साल की दो नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार और पेड़ से लटकाए जाने के एक दिन बाद, उनके पिता ने न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने गुरुवार को कहा, "दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए"।

पीड़ित पिता ने कहा, मेरी बेटियों को उनके घरों से अपहरण कर लिया गया, बलात्कार किया गया और मार डाला गया। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, "मैं न्याय चाहता हूं और दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए।" साथ ही उन्होंने मुआवजे की भी मांग की।

अपराध की घटना को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि बुधवार को पास के ही एक गांव के तीन लोग पीड़ितों को बाइक पर बिठाकर ले गए। दो घंटे बाद उनके शव एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में एक पेड़ से दुपट्टे से बंधे हुए मिले।

वहीं मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा कि जुनैद, सोहेल, हाफिजुर रहमान, करीमुद्दीन, आरिफ और छोटू के रूप में पहचाने गए लोगों को रात भर के ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि जुनैद और सोहेल बहनों के साथ रिश्ते में थे।

घटना के बाद ग्रामीणों ने एक स्थानीय राजमार्ग को जाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सुमन और सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने प्रदर्शन कर रहे परिवार के सदस्यों और निवासियों से बात की और उन्हें कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

पीड़ितों का पोस्टमार्टम किया गया है और रिपोर्ट अदालत को सौंपी जाएगी और एक प्रति पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सौंपी जाएगी। सीएमओ अरुणेंद्र त्रिपाठी ने कहा, "एक वीडियोग्राफर की मौजूदगी में डॉक्टरों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट अदालत को सौंपी जाएगी और एक प्रति एसपी को सौंपी जाएगी।"

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला