लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजः छात्रा को अश्लील मैसेज?, नौकरी से बर्खास्त अतिथि शिक्षक आजम खान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 22:40 IST

Gwalior Government Women's Polytechnic College: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव हिमांशु श्रोती ने कहा कि छात्र द्वारा संपर्क किए जाने के बाद मुद्दा उठाया था।

Open in App
ठळक मुद्देकॉलेज ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसने आरोपों को सही पाया।सिद्दीकी ने कहा कि खान को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। अतिथि शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस में शिकायत की है।

Gwalior Government Women's Polytechnic College: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के अधिकारियों ने एक छात्रा को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक अतिथि शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल ए.ए सिद्दीकी ने बताया कि एक छात्रा ने आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के अतिथि शिक्षक आजम खान पर उसके मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसने आरोपों को सही पाया।

सिद्दीकी ने कहा कि खान को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव हिमांशु श्रोती ने कहा कि उन्होंने छात्र द्वारा संपर्क किए जाने के बाद यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि छात्र संगठन ने बर्खास्त अतिथि शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस में शिकायत की है।

दस वर्षीय लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई शहर के मालवणी इलाके में दस साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ऑटो-रिक्शा चालक है और वह उसी इलाके में रहता था जहां पीड़ित लड़की रहती है। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 37 वर्षीय आरोपी ने पिछले दो महीनों में कई बार लड़की को अपने घर बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। मालवणी पुलिस ने यौन उत्पीड़न से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीग्वालियरPoliceMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?