लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम वाली लड़की के लिए दोस्त ने किया नाबालिग का कत्ल, 150 रुपये के चाकू से किया वार; गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 12, 2024 09:51 IST

Gurugram Crime News:पीड़ित की करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी. पिछले कुछ दिनों से वह लड़की आरोपी से बातचीत भी करने लगी थी. आरोपी को बाद में पता चला कि जिस लड़की से वह बात करता था वह पीड़िता की दोस्त भी थी.

Open in App

Gurugram Crime News: आज के समय में कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की बुरी लत लग गई है। इंटरनेट की दुनिया के जाल में फंस कर आज का युवा कुछ भी कर गुजर रहा है। ऐसी ही एक घटना गुरुग्राम से सामने आई है जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। पुलिस के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर अपनी लड़की दोस्त से बात करने पर अपने 16 वर्षीय लड़के की हत्या के लिए उसके ही 15 वर्षीय दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। 

इस खबर के सामने आने के बाद खुद पुलिस भी दंग रह गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग किशोर को गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने रेवाड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात सूचना मिली कि सेक्टर 40 इलाके में एक लड़का खून से लथपथ पड़ा है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हत्या की साजिश से ऐसे उठा पर्दा

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि वह और पीड़ित गांव झाड़सा में रहते हैं और इंस्टाग्राम पर दोस्त हैं। पीड़ित की करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी। पिछले कुछ दिनों से वह लड़की भी आरोपी से बातचीत करने लगी थी। बाद में आरोपी को पता चला कि जिस लड़की से वह बात करता था, वह भी पीड़ित की दोस्त थी। आरोपी ने पीड़ित से रंजिश पाल ली और उसने अपने इंस्टाग्राम दोस्त की हत्या की योजना बनाई।

हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने मंगलवार और बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को कथित तौर पर 150 रुपये में चाकू खरीदा और योजना के अनुसार उसने पीड़ित को बीयर पीने के बहाने बुलाया और मौके से भागने से पहले उस पर चाकू से वार किया। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "आरोपी नाबालिग द्वारा अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है और पुलिस टीम मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।"

टॅग्स :Gurgaon Policeहत्याmurder caseइंस्टाग्रामक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल