लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: पुलिस ने कथित गमलाचोर को किया गिरफ्तार, 40 लाख की गाड़ी से की थी जी20 बैठक में लगे गमलों की चोरी

By आजाद खान | Updated: March 1, 2023 12:32 IST

आपको बता दें कि मंगलवार को एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें यह दावा किया गया था कि जी 20 बैठक के लिए सजाए गए गमलों की दो लोगों द्वारा चोरी हुई है। ऐसे में इस पर कार्रवाई हुई है जिसके बाद शख्स की गिरफ्तारी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने जी 20 बैठक के लिए सजाए गए कथित गमलों के चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल होने के बाद हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स गांधीनगर इलाके में रहता है और चोरी में इस्तेमाल की गई गाड़ी उसकी पत्नी के नाम पर है।

चंड़ीगढ़: गुरुग्राम के नेशनल हाइवे 48 के शंकर चौक पर चोरी हुए गमलों को लेकर एक खबर सामने आई है। बता दें कि चौक से गमला चुराने वाले शख्स की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए शख्स का नाम मनमोहन है और वह गांधीनगर इलाके में रहता है। 

ऐसे में गमलों को चुराने के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था, वह उसकी पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और फिलहाल शख्स से पूछताछ भी भी हो रही है।

क्या है पूरा मामला

मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें यह दावा किया गया था कि शहर में एक से चार मार्च तक जी-20 समिट के लिए शंकर चौक पर कुछ फूल वाले गमले लगाए गए थे। ऐसे में कथित तौर पर दो लोगों द्वारा इन गमलों को चुरा कर एक महंगी गाड़ी में रखी गई थी। दावा किया गया था गमले को गाड़ी में रखने के बाद वो लोग वहां से चल गए थे। 

वहां मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो जब वायरल हुआ तो गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) निशांत कुमार यादव द्वारा गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) को निर्देश दिया गया था कि इसमें शिकायत दर्ज हो। इसके बाद इस पर कार्रवाई हुई है और सख्स को गिरफ्तार किया गया है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा है

पुलिस ने मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया है साथ इस चोरी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। यही नहीं पुलिस ने उन गमलों को भी उसके पास से जब्त कर लिया जिसके चुराने का वीडियो वायरल हुआ था। आपको बता दें कि शख्स पर हाइड्रेंजिया, डाहलिया और गेंदा के पौधे चुराने का आरोप लगा है। 

इस पर बोलते हुए गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) निशांत कुमार यादव ने कहा है कि  “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं जिसमें 39 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस तरह की घटनाओं से शहर की छवि पर असर पड़ता है।’

मामले में बोलते हुए जीएमडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ‘मैं मंगलवार को फूलों की व्यवस्था की जांच कर रहा था जब मैंने एनएच 48 पर एंबिएंस मॉल के पास कई पौधे गायब पाए। किसी ने वीडियो भी साझा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था और सबूतों के आधार पर हमने पुलिस में शिकायत की।’

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोजी20
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने