लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ठीक, नहीं तेजस्वी यादव अच्छे?, जदयू-राजद समर्थक भिड़े, मामा राजेश और तूफानी ने भांजे शंकर मांझी को कीचड़ भरी मिट्टी में घसीटा और पानी में मुंह दबाकर ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 14:21 IST

Guna:पुलिस के मुताबिक बहस के दौरान माहौल इतना गरमा गया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक जनता दल (यूनाइटेड) के दो समर्थक भाइयों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थक अपने ही भांजे को कथित तौर पर कीचड़ में दबाकर मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देरिश्ते में राजेश और तूफानी शंकर के मामा लगते हैं।आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।कबूल किया कि नशे में बहस इतनी बढ़ गई कि वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए।

Gunaबिहार विधानसभा के चुनाव के बाद परिणाम आ गए हैं और अब वहां सरकार गठन की तैयारियां भी हो रही हैं लेकिन इन सबके बीच पटना से तकरीबन एक हजार किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश में इसका असर यह हुआ कि नतीजों को लेकर एक परिवार में हुई बहस खून-खराबे में तब्दील हो गई। पुलिस के मुताबिक बहस के दौरान माहौल इतना गरमा गया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक जनता दल (यूनाइटेड) के दो समर्थक भाइयों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थक अपने ही भांजे को कथित तौर पर कीचड़ में दबाकर मार डाला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कैंट थानाक्षेत्र की पुलिस लाइन के निर्माणाधीन परिसर की है, जहां बिहार के शिवहर जिले से मजदूरी करने आए शंकर मांझी (22) अपने दो परिचितों राजेश मांझी (25) और तूफानी मांझी (27) के साथ ठहरा हुआ था। उन्होंने बताया कि रिश्ते में राजेश और तूफानी शंकर के मामा लगते हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों लगभग दो-तीन दिन पहले ही गुना पहुंचे थे और रोजमर्रा के काम में लगे थे। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया की आरंभिक जांच में सामने आया कि शंकर राजद समर्थक था, जबकि उसके दोनों मामा जदयू की विचारधारा का समर्थन करते थे। उन्होंने कहा कि सभी ने साथ शराब पी और नशे में बातचीत धीरे-धीरे आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को उकसाते रहे और मामला गाली-गलौज तक जा पहुंचा, जिससे स्थिति इस हद तक बिगड़ गई कि राजेश और तूफानी ने गुस्से में शंकर पर हमला कर दिया। भार्गव के मुताबिक मारपीट इतनी बढ़ गई कि दोनों मामाओं ने मिलकर शंकर को पास की कीचड़ भरी मिट्टी में घसीटा और उसका मुंह पानी एवं कीचड़ में दबा दिया तथा तब तक ऐसा किया जब तक कि उसकी सांसें बंद नहीं हो गईं। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर उसकी टीम मौके पर पहुंचकर युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भार्गव ने बताया कि राजेश और तूफानी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि नशे में बहस इतनी बढ़ गई कि वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उसके परिजनों को सूचना भेज दी है और आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार विधानसभा चुनाव 2025Gunaबिहारहत्यामध्य प्रदेशmadhya pardesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल