लाइव न्यूज़ :

CRIME: उबलते तेल में हाथ डालने पर मजबूर किया, गुजरात में महिला की अग्निपरीक्षा

By संदीप दाहिमा | Updated: September 20, 2025 14:15 IST

Gujarat Crime: गुजरात के मेहसाणा जिले में 30 वर्षीय एक महिला उस वक्त गंभीर रूप से झुलस गई, जब उसकी ननद और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसे अपनी वफादारी साबित करने के लिए बर्तन में उबलते तेल में हाथ डालने के लिए मजबूर किया।

Open in App

Gujarat Crime: गुजरात के मेहसाणा जिले में 30 वर्षीय एक महिला उस वक्त गंभीर रूप से झुलस गई, जब उसकी ननद और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसे अपनी वफादारी साबित करने के लिए बर्तन में उबलते तेल में हाथ डालने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 16 सितंबर को विजापुर तालुका के गेरिटा गांव में हुई। घटना के तीन दिन बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस उपाधीक्षक दिनेशसिंह चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर विजापुर पुलिस ने उसके पति की बहन जमुना ठाकोर, जमुना के पति मनुभाई ठाकोर और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि महिला का विजापुर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जबकि आरोपी फरार हैं। कथित वीडियो में एक महिला और तीन अन्य लोग पीड़िता को उबलते तेल से भरे बर्तन में हाथ डालने के लिए मजबूर करते दिख रहे हैं। उसे अपनी उंगलियां बर्तन में डालते हुए देखा जा सकता है, लेकिन जलने के कारण वह जल्दी से इन्हें बाहर निकाल लेती है। चौहान ने बताया, ‘‘पीड़िता की ननद को शक था कि वह अपने पति के प्रति वफादार नहीं है। इसलिए जमुना ने अपने पति और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे यातनाएं देने का फैसला किया।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :गुजरातक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?