लाइव न्यूज़ :

Gujarat and Rajasthan: 230 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त, 13 अरेस्ट, पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2024 16:08 IST

Gujarat and Rajasthan: गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को छापेमारी की।

Open in App
ठळक मुद्देगांधीनगर के पिपलाज गांव और अमरेली जिले के भक्तिनगर औद्योगिक क्षेत्र में छापे मारे गए।22.028 किलोग्राम (ठोस) मेफेड्रोन और 124 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन बरामद की जिसकी कुल कीमत 230 करोड़ रुपये है।2015 में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा पकड़े जाने के बाद एनानी सात साल तक जेल में रहा था।

Gujarat and Rajasthan: गुजरात और राजस्थान में नशीले पदार्थ बनाने वाली चार इकाइयों पर छापेमारी के दौरान 230 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन जब्त की गई है और इस संबंध में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एटीएस को गोपनीय सूचना मिली थी कि अहमदाबाद निवासी मनोहरलाल एनानी और राजस्थान के कुलदीपसिंह राजपुरोहित ने मेफेड्रोन बनाने वाली इकाइयां स्थापित की हैं, जिसके बाद गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को छापेमारी की।

एटीएस की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि एनानी और राजपुरोहित के साथ-साथ उनके सहयोगियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिसके बाद राजस्थान के सिरोही और जोधपुर में स्थित इकाइयों और गुजरात में गांधीनगर के पिपलाज गांव और अमरेली जिले के भक्तिनगर औद्योगिक क्षेत्र में छापे मारे गए।

विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘एटीएस ने 22.028 किलोग्राम (ठोस) मेफेड्रोन और 124 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन बरामद की जिसकी कुल कीमत 230 करोड़ रुपये है। राजपुरोहित को गांधीनगर में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया और एनानी को सिरोही से पकड़ा गया।’’ जांच के अनुसार, राजस्थान स्थित एक औद्योगिक इकाई में मेफेड्रोन के उत्पादन में संलिप्तता के मामले में 2015 में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा पकड़े जाने के बाद एनानी सात साल तक जेल में रहा था।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि आरोपी वलसाड जिले के वापी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी से कच्चा माल खरीद रहे थे। इसमें कहा गया, ‘‘यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि वे नशीले पदार्थ का उत्पादन कब से कर रहे थे, क्या उन्होंने इसे पहले बेचा था और पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानगुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए