लाइव न्यूज़ :

लोकआस्था महापर्व छठ के आखिरी दिन बिहार में 15 लोगों की मौत, मधुबनी, लखीसराय, खगड़िया और रोहतास में पोखर और नदी में डूबे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2025 16:46 IST

मृतक की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी भूषण यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विकास अपने दोस्तों के साथ घाट की सफाई करने गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमधुबनी जिले में अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हुई।खगड़िया में भी दो की जान गई और तीन लोग लापता हैं।पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पटनाः लोकआस्था के महापर्व छठ के आखिरी दिन बिहार में 15 लोगों की मौत हो गई। जिसमें सबसे बड़ी घटना नालंदा जिले में घटी, जहां 8 लोगों की डूबने से जान चली गई, जबकि दो लापता हैं। यहां एक ही घाट पर 5 लोग एक साथ डूब गए। वहीं, मधुबनी, लखीसराय, खगड़िया और रोहतास जिले में भी छठ घाट पर हुए हादसों में लोगों की जान चली गई। बता दें कि पटना, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, औरंगाबाद, गयाजी, बेतिया, गोपालगंज समेत अन्य जिलों में छठ घाटों पर व्रतियों की सुबह भारी भीड़ रही। उधर, मधुबनी जिले में अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हुई।

खगड़िया में भी दो की जान गई और तीन लोग लापता हैं। रोहतास और लखीसराय जिले में एक-एक की मौत हुई। छठ पूजा के दौरान नदी या तालाब में डूबने या करंट लगने से इन लोगों की जानें गईं। नालंदा जिले में सिलाव थाना क्षेत्र के जुनैदी छठ घाट पर सफाई के दौरान नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी भूषण यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विकास अपने दोस्तों के साथ घाट की सफाई करने गया था। सफाई कार्य पूरा करने के बाद वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में उतर गया। इसी दौरान विकास का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पानी की तेज धार में बहने से वह डूब गया।

उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की मदद से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद विकास का शव नदी से बाहर निकाला गया। सिलाव थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाछठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बनेंगे नए मंत्री?, दिल्ली तक लॉबिंग कर दावेदारी मजबूत कर रहे विधायक, रेस में कौन-कौन शामिल?

क्राइम अलर्टबॉश कंपनी में कार्यरत थीं धनबाद की रहने वाली पूजा दत्त?, बेंगलुरु पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उडे होश, नग्न शव रक्त से लथपथ

भारतखगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई हत्या?, तेजस्वी यादव ने कहा- भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टShillong Honeymoon Murder: इंदौर की सोनम रघुवंशी को पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जमानत मिली

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

क्राइम अलर्टबस्ती में दलालों ने बना दिया 4500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस?, हर काम पर वसूले 20000 रुपये?

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?