लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार ने उन्नाव गैंगरेप केस की जांच CBI से करवाने की सिफारिश, विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 12, 2018 08:56 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद बुधवार देर रात बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। लेकिन बिना सरेंडर किए ही वापस लौट गए थे।

Open in App

लखनऊ, 12 अप्रैल: उन्नाव गैंगरेप केस में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इसके साथ ही पहले मामले की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार द्वारा आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व अन्य के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी आज उन्नाव गैंगरेप मामले में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने बुधवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए पूरे मामले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें-उन्नाव रेप केस: एसआईटी की पहली रिपोर्ट तैयार, पीड़िता के पिता के मौत को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे

इतना ही नहीं पीड़िता के पिता के इलाज में लापरवाही बरतने वाले जिला अस्पताल के दो इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ डीके द्विवेदी और डॉ प्रशांत उपाध्याय और सीओ सफीपुर कुंवर बहादुर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ मनोज कुमार, सर्जन डॉ जीपी सचान और ईएमओ डॉ गौरव अग्रवाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- यूपी SIT की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ऑफिस पहुंचे बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर, सरेंडर किए बगैर लौटे

इसके अलावा क्षेत्राधिकारी सफीपुर कुंवर बहादुर सिंह को भी सस्पेंड किय गया है। फीपुर कुंवर बहादुर सिंह को पीड़िता द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी मामले की जांच और कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता के मौत को देखते हुए यूपी सरकार ने पीड़िता के परिवार को हर संभव सुरक्षा मुहैया कराने के भी आदेश दिये हैं। कहा गया है कि पीड़िता के घरवालों की सुरक्षा बढ़ाई जाए।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की पहली रिपोर्ट सामने आने के बाद बुधवार देर रात आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। लेकिन वह वहां से बिना सरेंडर किए ही वापस लौट गए थे। एसआईटी की रिपोर्ट में पीड़िता के पिता के मौत पर लापरवाही की बात बताई गई थी। 

पीड़िता के पिता की हत्या के आरोप में विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसीबीईयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला