लाइव न्यूज़ :

गोंडाः भाजपा ने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को निकाला, महिला के साथ अश्लील हरकत, वीडियो आने के बाद कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2025 14:27 IST

गोंडाः प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने बुधवार को इस सम्बंध में पत्र जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया गया था।

गोंडाः सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोंडा के अपने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की गई है जिसमें वह एक महिला के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करते देखे गए थे। पार्टी के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने बुधवार को इस सम्बंध में पत्र जारी किया। इससे पूर्व उन्हें पार्टी द्वारा नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया गया था और पार्टी ने उनके स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना। शुक्ला द्वारा आज जारी पत्र में कहा गया है, ''आपके द्वारा उपलब्ध कराया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। अतः सम्यक विचारोपरांत प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।''

पिछले माह के अंतिम सप्ताह में कश्यप का अश्लील हरकत करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पार्टी कार्यालय में एक महिला कार्यकर्ता के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो 12 अप्रैल 2025 का बताया जाता है।

बाद में वीडियो में दिख रही महिला कार्यकर्ता भी सामने आई और उसने छपिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुदकमे में महिला ने दावा किया था कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया है।

उसने वायरल वीडियो को ‘राजनीतिक साजिश’ करार देते हुए कहा था कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उसकी और कश्यप की छवि धूमिल करना चाहते हैं। महिला ने स्पष्ट किया था कि कश्यप उसके लिए बड़े भाई जैसे हैं और उनके बीच कोई अनुचित रिश्ता नहीं है। दर्ज मुकदमे की विवेचना मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक (अपराध) कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीGondaउत्तर प्रदेशBJPBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?