लाइव न्यूज़ :

Irish-British woman Rape-Murder: 2017 में आयरलैंड-ब्रिटेन की नागरिक डेनियल मैकलॉघिन से दुष्कर्म-हत्या?, 2025 में न्याय, 35000 जुर्माना और आजीवन कारावास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2025 14:57 IST

Irish-British woman Rape-Murder: विदेशी नागरिक का शव 14 मार्च 2017 को दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव के एक वन क्षेत्र में मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी विकट भगत को 28 वर्षीय एक विदेशी नागरिक से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में दोषी ठहराया था। स्थानीय निवासी को दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी को सबूत नष्ट करने के लिए दो साल की कैद की सजा सुनाई।

Irish-British woman Rape-Murder: गोवा की एक अदालत ने आयरलैंड-ब्रिटेन की नागरिक डेनियल मैकलॉघिन से दुष्कर्म तथा उसकी हत्या के लगभग सात साल पुराने मामले में सोमवार को एक स्थानीय निवासी को दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने शुक्रवार को आरोपी विकट भगत को 28 वर्षीय एक विदेशी नागरिक से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में दोषी ठहराया था। विदेशी नागरिक का शव 14 मार्च 2017 को दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव के एक वन क्षेत्र में मिला था।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्षमा जोशी ने सोमवार को भगत को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई और दुष्कर्म तथा हत्या के लिए 25,000 रुपये और सबूत नष्ट करने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। पीड़िता की मां एंड्रिया ब्रैनिगन की तरफ से पैरवी कर रहे वकील विक्रम वर्मा ने कहा कि अदालत ने दोषी को सबूत नष्ट करने के लिए दो साल की कैद की सजा सुनाई।

निर्देश दिया कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। शुक्रवार को फैसले के बाद पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने अपने प्रतिनिधि के जरिए मीडिया में एक बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया, ‘‘हम डेनियल के परिवार और दोस्त के तौर पर न्याय के लिए हमारी लड़ाई में शामिल सभी लोगों के बहुत आभारी हैं।

लोगों ने पीड़िता को अपनी बेटी माना है और उसके लिए अथक संघर्ष किया।’’ परिवार ने कहा कि वे आभारी हैं कि उनका संघर्ष रंग लाया और ‘‘डेनियल को हमसे छीनने’’ के लिए भगत को दोषी ठहराया गया। इस मामले की जांच करने वाले पुलिस निरीक्षक फिलोमेना कोस्टा ने बताया कि बेहद सावधानी के साथ एक-एक सबूत को एकत्र करते हुए जांच को पूरा किया गया और दोषी को सजा दिलाने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहा कि वह फैसले से संतुष्ट हैं। गोवा पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र के अनुसार, नॉर्थवेस्ट आयरलैंड के डोनेगल की रहने वाली मैकलॉघिन मार्च 2017 में गोवा घूमने आई थी तभी भगत ने उससे दोस्ती की। लेकिन एक दिन भगत ने उससे दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इसमें कहा गया कि मैकलॉघिन पर पत्थर से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। खून से लथपथ उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद किया गया और सिर तथा चेहरे पर चोट के निशान भी थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगोवारेपहत्याPoliceकोर्टआयरलैंडब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास