लाइव न्यूज़ :

सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग्स देकर दो घंटे तक बाथरूम में रखा गया, गोवा पुलिस का बड़ा खुलासा

By शिवेंद्र राय | Updated: August 26, 2022 15:46 IST

बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत की जांच कर रही गोवा पुलिस ने बताया है कि उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स दिया गया था। जानकारी देते हुए आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती कोई केमिकल दिया गया था जिसके बाद वो अपने काबू में नहीं थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाली फोगाट को जबरदस्ती नशीला पदार्थ खिलाया गया थापीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर पर है आरोपसोनाली फोगाट को दो घंटे तक जबरन बाथरूम में रखा गया

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में रहस्य गहराता जा रहा है। गोवा पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि मौत से पहले सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग्स दिया गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि सोनाली फोगाट को दो घंटे तक जबरन बाथरूम में रखा गया। बीते मंगलवार को सोनाली फोगाट गोवा में मृत मिली थीं। पहले बताया गया कि दिल को दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। लेकिन अब इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में गोवा पुलिस ने सोनाली के दो सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर को गिरफ्तार किया है।

मीडिया को सोनाली फोगाट केस की जानकारी देते हुए आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया, "अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद हमने अपनी जांच शुरू कर दी थी। फिर भाई की शिकायत के बाद हमने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। हमने सभी के बयान दर्ज किए और हर उस जगह की जांच की जहां वो लोग गए थे। हमने कर्लीज का सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें सुधीर सांगवान और सुखविंदर साथ में पार्टी कर रहे थे। फुटेज में दिख रहा है कि वो लोग सोनाली को जबरदस्ती कुछ खिला रहे थे।"

आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने आगे कहा, "उन्हें कोई केमिकल दिया गया था जिसके बाद वो अपने काबू में नहीं थीं। सुबह करीब 4:30 बजे आरोपी उन्हें टॉयलेट में लेकर गए और दो घंटे तक उन्हें वहीं रखा। इसका कोई जवाब वो नहीं दे पाए कि दो घंटे तक उन्होंने सोनाली के साथ क्या किया।"

बता दें कि सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने सोनाली के दोनो सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद हत्या का केस दर्ज हुआ था। सोनाली के भाई रिंकु ढाका ने गोवा के अंजुना थाने में 4 पन्नो की तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था कि पीए सुधीर सांगवान की नजर सोनाली की संपत्ति पर थी और उसने सोनाली को नशे की दवा खिलाकर उनके साथ बलात्कार भी किया था। सोनाली के भाई ने अपनी तहरीर में बताया कि सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर से सोनाली की पहचान 2019 में चुनावों के दौरान ही हुई थी। सोनाली सुधीर पर भरोसा करने लगी थीं और उसे अपना पीए भी बना लिया था। रिंकू ढाका ने लिखा था कि सुधीर ने जल्दी ही सोनाली की हर चीज को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। उसने सोनाली के पुराने नौकरों को काम से निकाल दिया। वह सोनाली के लिए खाना भी खुद ही बनाता था। 

गोवा के थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक सोनाली ने अपने जीजा अमन को तीन साल पहले बताया था कि सुधीर ने उनके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान सुधीर ने वीडियो भी बना ली थी जिसको वायरल करने की धमकी देकर बार-बार सोनाली का बलात्कार करता था। तहरीर में कहा गया है कि सुधीर सांगवान वीडियो दिखाकर सोनाली की व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन को बर्बाद करने की धमकी देता था इसलिए सोनाली कुछ नहीं कर पाती थीं। गोवा पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी कहा गया है कि सोनाली के फोन, उनकी संपत्तियों के दस्तावेज और एटीएम कार्ड भी सुधीर ही रखता था। सुधीर के दवाब में सोनाली ने अपने दोस्तों से बात करना भी बंद कर दिया था। 

टॅग्स :सोनाली फोगाटगोवाGoa Policeहरियाणाटिक टोकTik Tok
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल