लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में दारोगा और बिजनौर में सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या की, मामले की जांच शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 16:42 IST

उत्तर प्रदेश के बागपत में तैनात दारोगा ने खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गाजियाबाद के संजय नगर इलाके की है। दूसरी ओर बिजनौर में सर्विस राइफल से एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पर पहुंची पुलिस मधुप को लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल में लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दारोगा ने रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दारोगा बागपत के एक थाने में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे और यहां अपने घर आए हुए थे। बागपत जाने से पहले वह गाजियाबाद के विभिन्न थानों में भी तैनात रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से इलाहाबाद के रहने वाले सहायक उप निरीक्षक मधुप सिंह यहां संजयनगर सेक्टर-23 के पास फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते थे और आगपत के बलेनी थाने में तैनात थे। उन्होंने बताया कि मधूप, त्योहार के चलते अपने घर आए थे और सुबह उठकर बच्चों को स्कूल छोड़ने गए तथा आकर कमरे में लेट गए।

उन्होंने बताया कि सुबह साढे़ आठ बजे के करीब उन्होंने अपनी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली, गोली चलने की आवाज सुनते ही पत्नी कमरे की तरफ दौड़ी तो, मधुप को कमरे में खून से लथपथ पाया, वहीं शोर सुनकर स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए और उन्होंने तुंरत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस मधुप को लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल में लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों की माने तो मुरादाबाद में तैनाती दौरान उनकी सर्विस रिवाल्वर चोरी हो गयी थी जिस कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और इस वजह से मधुप की पदोन्नति रुक गयी थी।

इसके अलावा कुछ परिवारिक कारणों से भी वह डिप्रेशन में चल रहे थे। वहीं इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्राथमिक जांच में निजी कारणों के चलते मधुप ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । 

कोषागार में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या

बिजनौर जिले के कोषागार में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार को सुबह अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (शहर) लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि बागपत निवासी सिपाही अंकुर राणा (30) की ड्यूटी जिला कोषागार में लगी थी।

लगभग पौने नौ बजे गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद सिपाही जब वहां पहुंचे तो अंकुर राणा घायल पड़ा था और उसके सिर पर गोली लगी थी। मिश्र के अनुसार, उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगाज़ियाबादयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर