लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad Crime News: पति अभिषेक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, सदमे में आई नवविवाहिता अंजलि ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2024 19:04 IST

Ghaziabad Crime News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र स्थित वैशाली सेक्टर—3 के अहलकॉन अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित उसके घर लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरिश्तेदार बबीता के हवाले से बताया कि अपने पति की मौत से सदमे में आयी।सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया है।अभिषेक और अंजलि की शादी पिछले साल 30 नवम्बर को ही हुई थी।

Ghaziabad Crime News:गाजियाबाद जिले में अपने पति की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत से सदमे में आई एक नवविवाहिता ने बहुमंजिला इमारत से कथित रूप से कूदकर खुदकुशी कर ली। इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि अभिषेक (25) नामक युवक सोमवार को अपनी पत्नी अंजलि (23) के साथ दिल्ली स्थित चिड़ियाघर गया था, तभी उसके सीने में अचानक तेज दर्द उठा। सिंह के मुताबिक अभिषेक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। उनके अनुसार उसका शव रात करीब नौ बजे कौशाम्बी थाना क्षेत्र स्थित वैशाली सेक्टर—3 के अहलकॉन अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित उसके घर लाया गया था।

उन्होंने अंजलि की रिश्तेदार बबीता के हवाले से बताया कि अपने पति की मौत से सदमे में आयी अंजलि उसके शव के पास बैठी थी, तभी वह अचानक उठी और अपने घर की बाल्कनी से नीचे कूद गयी। सिंह के मुताबिक अंजलि को गम्भीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। अभिषेक और अंजलि की शादी पिछले साल 30 नवम्बर को ही हुई थी। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!