लाइव न्यूज़ :

गयाजीः बैग, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ?, दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के 5 कोच में यात्रियों से रात 2 बजे लूटपाट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2025 18:06 IST

वारदात से ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और रेलवे पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडीडीयू-गया रेलखंड के परैया और कष्ठा स्टेशनों के बीच रात करीब 2 बजे हुई है।चोरों के कारण ट्रेन आधे घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। अनुमान है कि करीब एक दर्जन यात्रियों का सामान चोरी हुआ है।

गयाजीः बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद दिख रहा है। हाल यह है कि अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार देर रात बिहार के गयाजी में चोरों ने ट्रेन के 5 कोच में सवार यात्रियों के बैग, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया है। इसके बाद चेन खींचकर ट्रेन को रोका और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस वारदात से ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और रेलवे पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

यह घटना डीडीयू-गया रेलखंड के परैया और कष्ठा स्टेशनों के बीच रात करीब 2 बजे हुई है। चोरों के कारण ट्रेन आधे घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। यात्रियों का कहना है कि उनके पर्स, मोबाइल और लैपटॉप जैसे कीमती सामान चुराए गए हैं। अनुमान है कि करीब एक दर्जन यात्रियों का सामान चोरी हुआ है।

यात्रियों के बताया कि चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद चेन खींची और ट्रेन को बीच जंगल में रोक दिया। इसके बाद वे सामान लेकर अंधेरे में फरार हो गए। जब यात्री नींद से जागे, तो किसी का मोबाइल गायब था, किसी का लैपटॉप, तो किसी के बैग का पता नहीं चल रहा था। रेलवे सूत्रों के अनुसार, चोरी की शिकार यात्रियों की संख्या दर्जन भर से अधिक बताई जा रही है।

वारदात के बाद ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही, जिससे यात्रियों में भय और गुस्से का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। रेल डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है जो इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही परैया थाना पुलिस भी छानबीन में जुटी है।

घटनास्थल के आसपास के इलाके में सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस को मौके से कुछ खाली बैग और बिखरा सामान मिला है, जिससे पता चलता है कि चोरों ने सिर्फ कीमती सामान निकालकर बाकी फेंक दिया। उल्लेखनीय है कि इससे दो महीने पहले भी इसी रूट पर, गया से कोडरमा के बीच टनकुप्पा स्टेशन के पास इसी दुरंतो एक्सप्रेस में चोरी की घटना सामने आई थी।

ऐसे में बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। यात्रियों की मांग है कि इस रूट पर रात के समय अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती, नियमित गश्ती और आधुनिक निगरानी सिस्टम लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों को रोका जा सके।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceबिहारBiharRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल