लाइव न्यूज़ :

बिहार में नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2021 15:16 IST

मोतिहारी जिले के हरसिद्धि में एक नाबालिग लड़की के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस सिलसिले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.किशोरी शनिवार की रात अपने घर में सोई हुई थी, इस दौरान आरोपियों ने अगवा कर पीड़िता के साथ रेप किया।

पटना: बिहार में कानून- व्यवस्था दुरुस्त रहने का दावा हर दिन सरकार की तरफ से किया जाता है, बावजूद इसके अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को बेधड़क अंजाम दे रहे हैं.

सूबे में महिलाओं के खिलाफ जारी हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं. सूबे के मोतिहारी जिले में अभी एक माह पहले ही एक नेपाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और उसे जलाकर मार देने का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि इसी बीच जिले से एक दलित नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ गई है.

मोतिहारी जिले के हरसिद्धि में एक नाबालिग लड़की के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस सिलसिले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार किए गये आरोपियों में सुकेश यादव व शिवचरण साह बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि किशोरी शनिवार की रात अपने घर में सोई हुई थी. 

इसी दौरान सुकेश व शिवचरण अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचे. घर के दरवाजे को खोलकर किशोरी को अगवा कर लिया. इसके बाद तीनों किशोरी को घर के बगल में स्थित बगीचे में ले गए. वहां ले जाकर वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया और बाद में उसे वहीं छोड़कर भाग गये. 

इसके बाद किशोरी की खोजबीन करते हुए उसके परिजन वहां तक पहुंचे और उसे घर लेकर आए. इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने किशोरी को अपनी अभिरक्षा में लेकर मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है. जहां स्थिति गंभीर होने के कारण लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया कर लिया गया है. 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने सहित प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही है. हरसिद्धि थाना अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. 

वैसे, मोतिहारी जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है. जिले में आए दिन महिलाओं व लडकियों की इज्‍जत लूटे जाने की सूचना आती रहती है.

पुलिस की ओर से इस दिशा में औपचारिकताएं भी की जाती हैं, लेकिन इसका कोई विशेष परिणाम देखने को नहीं मिलता है. इसकी वजह से अपराध करने वालों का हौसला बढ़ता ही जा रहा है.

मोतिहारी में ही लगभग एक माह पहले नेपाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी. जिसमें एक पुलिसकर्मी ही दुष्कर्मियों को पीडिता के लाश को ठिकाने लगाने का तरीका बता रहा था.

मामले में एसआईटी गठित कर जांच की बात कही गई थी. जिसके बाद सभी आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था. वहीं पुलिसकर्मी अभी भी फरार बताया जा रहा है.

टॅग्स :गैंगरेपबिहारमोतिहारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो