लाइव न्यूज़ :

आसाराम को एक और रेप केस में उम्रकैद, 2013 के बलात्कार मामले गुजरात की कोर्ट ने सुनाई सजा

By विनीत कुमार | Updated: January 31, 2023 16:50 IST

आसाराम को एक और रेप केस में उम्रकैद की सजा कोर्ट ने सुनाई है। यह मामला गुजरात का है। गांधीनगर की अदालत ने एक महिला अनुयायी से रेप के मामले में आसारम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देआसाराम को 2013 में एक महिला अनुयायी द्वारा दायर केस में उम्रकैद की सजा।महिला शिष्या से 2001 से 2006 तक कई बार बलात्कार करने के मामले में कोर्ट ने कल ठहराया था दोषी।आसाराम फिलहाल जोधपुर जेल में बंद है, जहां वह एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में सजा काट रहा है।

अहमदाबाद: गुजरात में गांधीनगर की एक अदालत ने मंगलवार को स्वयंभू बाबा आसाराम को 2013 में एक महिला अनुयायी द्वारा दायर बलात्कार के एक केस में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। 81 साल के आसाराम फिलहाल जोधपुर जेल में बंद है, जहां वह 2013 में राजस्थान में अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

सत्र अदालत के न्यायाधीश डीके सोनी ने सजा को लेकर दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया। इससे पहले अदालत ने सोमवार को आसाराम को 2013 में सूरत की रहने वाली एक महिला शिष्या से 2001 से 2006 तक कई बार बलात्कार करने के मामले में दोषी ठहराया था। महिला शिष्या तब अहमदाबाद के पास मोटेरा में आसाराम के आश्रम में रह रही थी।

अदालत ने अभियोजन के मामले को स्वीकार करते हुए आसाराम को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (सी), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) और अवैध रूप से बंधक बनाने से जुड़ी धाराओं के अलावा कई अन्य सुसंगत धाराओं के तहत दोषी ठहराया था। अदालत ने सबूतों के अभाव में आसाराम की पत्नी समेत छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। 

टॅग्स :आसारामGandhinagarरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?