लाइव न्यूज़ :

1,396 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, ओडिशा के व्यवसायी और कंपनियों के खिलाफ छापेमारी, पोर्श, मर्सिडीज, मिनी कूपर और बीएमडब्ल्यू समेत 10 से अधिक लग्जरी वाहन जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2025 13:22 IST

जब्त वाहनों में एक पोर्श कायेन, एक मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, एक बीएमडब्ल्यू एक्स7, एक ऑडी ए3, एक मिनी कूपर और एक होंडा गोल्ड विंग बाइक शामिल हैं, जिनकी कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देछापेमारी के दौरान 13 लाख रुपये नकद बरामद।1.12 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।दाश के दो लॉकर से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। 

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1,396 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में ओडिशा के एक व्यवसायी और उसकी कंपनियों के खिलाफ छापेमारी के बाद एक पोर्श, एक मर्सिडीज, एक मिनी कूपर और एक बीएमडब्ल्यू समेत 10 से अधिक लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। अनमोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड (एएमपीएल) व अनमोल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (एआरपीएल) और उनके प्रबंध निदेशक (एमडी) शक्ति रंजन दाश के भुवनेश्वर में स्थित परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की गई।

हिमाचल प्रदेश में स्थित इंडियन टेक्नोमैक कंपनी लिमिटेड (आईटीसीओएल) नामक कंपनी के खिलाफ दर्ज कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में यह कार्रवाई की गई। धन शोधन का यह मामला आईटीसीओएल और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस सीआईडी ​​द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी से संबंधित है,

जिसमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी के निदेशकों ने विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के साथ मिलकर बैंकों के एक संघ से लिए गए ऋणों की हेराफेरी की। ईडी के अनुसार आईटीसीओएल और उसकी संबंधित फर्जी कंपनी ने एएमपीएल के बैंक खातों में 59.80 करोड़ रुपये डलवाए।

आरोप है कि दाश ने ओडिशा में खनन गतिविधियों के लिए इस पैसे का उपयोग करने में “जानबूझकर” आईटीसीओएल के प्रवर्तक राकेश कुमार शर्मा की सहायता की। ईडी के बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान दाश और उसके स्वामित्व वाली कंपनियों से संबंधित 10 लग्जरी वाहन और तीन सुपर बाइक जब्त की गईं।

जब्त वाहनों में एक पोर्श कायेन, एक मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, एक बीएमडब्ल्यू एक्स7, एक ऑडी ए3, एक मिनी कूपर और एक होंडा गोल्ड विंग बाइक शामिल हैं, जिनकी कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक है। बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान 13 लाख रुपये नकद और 1.12 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए हैं, जबकि दाश के दो लॉकर से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम