लाइव न्यूज़ :

आयुर्वेद से कैंसर के इलाज के नाम पर 15 लाख की ठगी, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 26, 2023 14:19 IST

महाराष्ट्र के उपनगरीय क्षेत्र ठाणे में फर्जी आयुर्वेद सेंटर चलाने वाले ठगों ने एक रेलवे कर्मचारी को फंसाकर उसकी मेहनत की कमाई का 15 लाख रुपया डकार गये। रेलवे कर्मचारी की पत्नी को कैंसर था और ठग दावा कर रहे थे कि वो उसे भला-चंगा कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआयुर्वेद के नाम पर इलाज का झांसा देकर ठगों ने एक व्यक्ति से झटक लिये 15 लाख रुपये महाराष्ट्र के उपनगरीय क्षेत्र ठाणे में आयुर्वेद के नाम पर ठगों ने रेलवे कर्मचारी से लगाया चूना रेलवे कर्मचारी की पत्नी को कैंसर है, ठगों ने आयुर्वेद के जरिये केंसर को ठीक करने का दावा किया था

ठाणे: आयुर्वेद के नाम पर इलाज का झांसा देकर ठगों ने एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये हड़प लिये हैं। महाराष्ट्र के उपनगरीय क्षेत्र ठाणे में एक रेलवे कर्मचारी ठगों के गिरोह में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई का 15 लाख रुपये केवल इस कारण से गंवा बैठा क्योंकि उसे उम्मीद थी कि आयुर्वेद सेंटर चलाने वाले उसकी पत्नी को भला-चंगा कर देंगे।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ, ठगों ने रेलवे कर्मचारी को आयुर्वेद की महत्ता का झांसा दिया और उनके प्रभाव में वो अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज कराने के लिए तैयार हो गया। उसके बाद ठगों ने दवा और अन्य नाम पर किश्तों में 15 लाख रुपये झटक लिये। लाचार रेलवे कर्मचारी इस आस में ठगों को इलाज के नाम पर पैसे देता रहा कि पत्नी के लिए 15 लाख रुपये कुछ नहीं हैं, लेकिन ठगों के धोखेजाल की माया कब चलती। जब उनकी पत्नी को आराम नहीं हुआ तो उसने ठगों से अपने पैसे मांगे तो वो उसे पैसा वापस करने की जगह धमकी देने लगे।

अंत में थकहार कर रेलवे कर्मचारी उस आयुर्वेद उपचार केंद्र के खिलाफ ठाणे पुलिस की शरण में पहुंचा, जहां पुलिस ने उसकी पूरी बात सुनने के बाद ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की।

इस संबंध में ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना नौपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। जहां पर रेलवे पेंटर को आयुर्वेद केंद्र ने कैंसर से पीड़ित पत्नी के इलाज का भरोसा देकर 15.22 लाख रुपये ठग लिये।

अधिकारी ने बताया, "रेलवे पेंटर ने आरोप लगाया है कि उसने आयुर्वेद के नाम पर ठगी करने वालों से पिछले साल फरवरी में पत्नी का इलाज कराना शुरू किया था लेकिन कई महीनों के बाद भी पत्नी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसके अलावा जब पेंटर ने आयुर्वेद केंद्र के ठगों से पत्नी के इलाज के संबंध में बात करनी शुरू की और जानना चाहा कि इलाज से कोई फायदा क्यों नहीं हो रहा है तो ठग उसे टालने लगे।"

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि जब रेलवे पेंटर ने उनसे इलाज में खर्च हुए पैसे वापस मांगे तो उन्होंने धमकी देनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने शनिवार को आयुर्वेद केंद्र के दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार अभी मामले में जांच चल रही है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :थाइनमहाराष्ट्रमुंबईक्राइमMaharashtra Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने