लाइव न्यूज़ :

France Woman Came Indore: इंदौर के उद्योगपति पुत्र हर्षुल राय पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप?, हजारों पन्नों की चैटिंग, ई-मेल और कई फोटो सबूत पेश, बच्चे को लेकर पहुंची

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 5, 2025 14:24 IST

France Woman Came Indore: युवती ने इस संबंध में भारतीय दूतावास में शिकायत दर्ज कराई और अपने बच्चे को लेकर इंदौर पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देजब वह गर्भवती हो गई, तो हर्षुल ने शादी करने से मना कर दिया। युवती मूल रूप से फ्रांस की है और कपड़ों के कारोबार से जुड़ी है।हजारों पन्नों की चैटिंग, ई-मेल और कई फोटो सबूत के तौर पर दिए हैं।

France Woman Came Indore: इंदौर शहर के एक बड़े उद्योगपति के बेटे हर्षुल राय पर फ्रांस की एक युवती ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि हर्षुल से उसकी मुलाकात यात्रा के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार ई-मेल और वाट्सएप पर बातचीत होती रही। पीड़िता का दावा है कि हर्षुल उससे मिलने के लिए विदेश भी जाया करता था। दोनों के बीच गहरा रिश्ता बन गया, लेकिन जब वह गर्भवती हो गई, तो हर्षुल ने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने इस संबंध में भारतीय दूतावास में शिकायत दर्ज कराई और अपने बच्चे को लेकर इंदौर पहुंची।

परिवार ने नहीं दी स्वीकार्यता, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस

युवती जब हर्षुल के घर पहुंची और उसके परिवार को इस रिश्ते व बच्चे के बारे में बताया, तो परिवार ने पहले इस पर विश्वास नहीं किया। बाद में, उन्होंने युवती को अपनाने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को हजारों पन्नों की चैटिंग, ई-मेल और कई फोटो सबूत के तौर पर दिए हैं। एडिशनल सीपी (कानून) अमित सिंह के अनुसार, युवती मूल रूप से फ्रांस की है और कपड़ों के कारोबार से जुड़ी है।

मामले में पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है, क्योंकि आरोपी एक हाई-प्रोफाइल परिवार से संबंध रखता है। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने हर्षुल और उसके परिवार को मंगलवार को बुलाया था, लेकिन उन्होंने शहर से बाहर होने का कारण बताकर समय मांग लिया।

आरोपी के पिता की पीथमपुर में फैक्टरी है और वे अक्सर विदेश दौरे पर रहते हैं। हाई-प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीफ़्रांसरेपPoliceइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली