लाइव न्यूज़ :

पूर्व गृह सचिव का खुलासा: कर्मचारी देखते थे पोर्न, गृह मंत्रालय के कम्प्यूटर हो गए थे करप्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 12, 2018 09:46 IST

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जी के पिल्लई ने खुलासा करते हुए कहा है कि जब वह पद पर थे तो गृह मंत्रालय के कुछ कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक वाले ऑफिस में इंटरनेट पर पोर्न देखा करते थे।

Open in App

नई दिल्ली,12 अप्रैल: पूर्व  केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई ने हाल में एक बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक गृह मंत्रालय के कर्मचारी ऑफिस में  अश्लील सामग्री देखते थे। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जी के पिल्लई ने खुलासा करते हुए कहा है कि जब वह पद पर थे तो गृह मंत्रालय के कुछ कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक वाले ऑफिस में इंटरनेट पर पोर्न देखा करते थे। कर्मचारियों की इन हरकतों के कारण से  कम्प्यूटर्स  पर मैलवेयर डाउनलोड हो जाता है और पूरे कम्प्यूटर नेटवर्क की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती थी।

उन्होंने ये बात तब कही है जब हाल ही में 10 सरकारी वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया था। जिनमें गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की साइटें भी शामिल थीं। पहले कहा गया था कि ये दोनों साइट हैक हो गई हैं, लेकि सरकार की ओर से कहा गया था कि साइट हैक नहीं हुई हैं बल्कि तकनीकी खामी है। जिन साइटों पर असर पड़ा, उनमें श्रम मंत्रालय, चुनाव आयोग और ईपीएफओ भी शामिल है। 

इन सभी साइटों को नैशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर होस्ट करता है। एनआईसी को इस संदिग्ध हैकिंग की जांच के आदेश दिए गए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है पोर्न देखने के कारण   कम्प्यूटर्स  पर मैलवेयर डाउनलोड हो गया है और साइट डाउन हो गई होगी।

पिल्लई यूपीए 2 के कार्यकाल में केंद्रीय गृह मंत्री हुआ करते थे। ऐसे में मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आठ-नौ साल पहले जब मैं केंद्रीय गृह सचिव हुआ करता था तो हर 60 दिन पर सभी कम्प्यूटरों में गड़बड़ी मिलती थी। क्योंकि सीनियर अधिकारी व्यस्त रहते हैं जिस कारण से  नीचे के कर्मचारियों के पास बहुत सारा वक्त होता था। जिस कारण से वह इंटरनेट पर पोर्न साइट्स पर जाते और वे सभी चीज डाउनलोड कर लेते, जिसकी वजह से सिस्टम में मैलवेअर डाउनलोड हो जाता।

गौरबतल है कि मैलवेयर एक खास किस्म का सॉफ्टवेअर होता है, जिसे बनाने का मकसद कम्प्यूटर सिस्टम को बाधित करना, नुकसान पहुंचाना या उनमें अनाधिकृत प्रवेश करना होता है।

टॅग्स :गृह मंत्रालयइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई